---Advertisement---

मध्य प्रदेश में INDIA Alliance पर बरसे PM Modi, विपक्षी को बताया सनातन विरोधी, कहा- ‘इनसे रहें सावधान’

PM Modi: पीएम मोदी ने मध्‍य प्रदेश के बीना में एक आयोजन के दौरान 50 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्‍यास किया। इस मौके पर उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 14, 2023 10:56 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 14, 2023 3:25 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र ने आज (14 सितंबर) मध्य प्रदेश में एक बड़ा रोड शो किया। जी20 का सफल आयोजन करने के बाद PM Modi मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मध्य प्रदेश के बीना पहुंचे। इस रोड शो में सैकड़ों की संख्या में BJP कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने फूल बरसाकर इसका का जोरदार स्वागत किया। रोड शो करते-करते PM मोदी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने 50,700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

‘सनातन धर्म को मिटाना चाहता है विपक्ष’

इस दौरान उन्होंने एक जनसभा भी की। अपने संबोधन में उन्होंने ‘इंडिया गठबंधन’ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने डीएमके नेता उदयनिधि स्‍टालिन के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। PM Modi ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ने सनातन को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ये लोग उस ‘सनातन धर्म’ को मिटाना चाहते हैं, जिसने स्वामी विवेकानन्द और लोकमान्य तिलक को प्रेरणा दी। लेकिन, हम ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि देश भर के सभी ‘सनातनियों’ और हमारे देश से प्यार करने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा। हमें ऐसे लोगों को रोकना होगा।

‘भारत की परंपराओं को नष्ट करने में जुटा विपक्ष’

उन्होंने आगे कहा कि देश में कुछ ऐसे दल भी हैं, जो समाज को विभाजित करने में जुटे हुए हैं। इन्होंने मिलकर एक ALLIANCE बनाया है। इसको कुछ लोग घमंडिया गठबंधन भी कहते हैं। इनका नेता तय नहीं है, नेतृत्व पर भ्रम है। लेकिन मुंबई में बैठक में इन्होंने अपनी नीति और रणनीति बना ली है। उन्होंने कहा कि इनकी नीति-रणनीति भारत की संस्कृति पर हमला करने की है। विपक्षी गठबंधन की रणनीति भारत की आस्था पर हमला करने की है। गठबंधन की नीयत है कि भारत को जिस विचारों, संस्कारों, परंपराओं ने हजारों वर्ष से जोड़ा है, उसे तबाह कर दिया जाए।

1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश को एक बड़ी सौगात दी है। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीना में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) रिफाइनरी की आधारशिला रखी, जो 10 नए औद्योगिक परियोजनाओं को शामिल करेगा। इसमें कुल 49 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिसके जरिए एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य सरकार ने रखा है।

BPCL के मुताबिक, परियोजना से क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगा, जिससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के एक लाख से अधिक अवसर पैदा होंगे। परियोजना लगभग 1200 केटीपीए (किलो-टन प्रति वर्ष) एथिलीन और प्रोपलीन बनाएगी, जो कपड़ों, पैकेजिंग और फार्मास्यूटिकल क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण है। इससे देश की आयात पर निर्भरता कम होगी।

छत्तीसगढ़ को रेलवे परियोजनाओं की सौगात

मध्य प्रदेश में अपना कार्यक्रम खत्म करने के बाद PM मोदी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने 6,350 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने नौ जिलों में स्वास्थ्य केंद्रों की आधारशिला रखने के साथ एक लाख ‘सिकल सेल काउंसलिंग कार्ड’ भी वितरित किए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026