---Advertisement---

Sonam Raghuvanshi: ‘कानूनी दांव-पेंच या बड़ी हेरा-फेरी? हनीमून पर पति को मारने वाली आरोपी दुल्हन आजाद, राजा रघुवंशी की मां के हैरतअंगेज खुलासे

Sonam Raghuvanshi: पति राजा रघुवंशी को हनीमून के दौान मौत की नींद सुलाने वाली बीवी सोनम रघुवंशी जेल से बहार आ गई है। जिसके कारण मृतक की मां ने कानून व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 29, 2026 12:15 अपराह्न

Sonam Raghuvanshi
Follow Us
---Advertisement---

Sonam Raghuvanshi: मध्य प्रदेश के इंदौर की सोनम रघुवंशी जेल से बाहर आ गई है। ये वो ही दुल्हन है जिसने शादी के 5 दिनों के बाद पति राजा रघुवंशी की हत्या हनीमून पर कर दी थी। राजा रघुवंशी को प्रेमी राज कुशवाह संग मिलकर मौत की नींद सुलाने वाली सोनम जैसे ही बाहर आयी, वैसे ही मृतक राजा की मां का सब्र टूट पड़ा। उन्होंने आरोपी बहू के जेल से निकलने पर कई सवाल उठाए हैं। वो इसे कानूनी हेराफेरी बता रही हैं।

Sonam Raghuvanshi के बाहर आते ही मृतक राजा रघुवंशी की मां का बड़ा बयान

मृतक राजा रघुवंशी की मां बेटे के खून की आरोपी बहू सोनम रघुवंशी के बाहर आने से बुरी तरह से टूट चुकी हैं। उन्होंने कानून पर ही हेरा -फेरी करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि, उनके साथ धोखा हुआ है। शुरुआती दौर में केस सही चल रहा था लेकिन बाद में सोनम को छुड़ाने के लिए केस में हेराफेरी की गई है।

उन्होंने मध्य प्रदेश की सरकार से भी न्याय की गुहार लगाई है। राजा रघुवंशी की मां का कहना है कि, सोनम पैसे के दम पर बाहर आयी है। सोनम के जेल  से बाहर आने के बाद पीड़ित परिवार मेघालय के हाईकोर्ट में जाने की तैयारी कर रहा है। बेटे को न्याय ना मिलने पर मां बुरी तरह से टूट गई है। मृतक राजा रघुवंशी की मां के वाीडियो को Priya singh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

सोनम रघुवंशी को कैसे मिली जमानत?

सोनम रघुवंशी को नॉर्थ-ईस्ट के शिलॉग की जिला अदालत ने 27 अप्रैल को जमानत दी है। खबरों की मानें तो सोनम को बेल सबूतों के अभाव में दी गई है। सोनम को 50 हजार से बेल बॉन्ड पर छोड़ा गया है। सोनम रघुवंशी जेल से बाहर आने के बाद शिलॉग में ही रहेगी। वो इंदौर नहीं जा सकेंगी। खबरों की माने तो सोनम का प्रेमी राज कुशवाह भी जल्द बेल से बाहर आ सकता है।

सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी का क्या है मामला?

इंदौर की सोनम रघुवंशी पर आरोप है कि, उसने शादी के 5 दिनों के अंदर ही पति राजा रघुवंशी को हनीमून पर प्रेमी राज कुशवाह संग मिलकर मारा। 23 मई 2025 को मेघालय के चेरापूंजी में राजा की धारदार हथियार से हत्या हुई थी। इसके बाद 2 जून को पुलिस ने बॉडी को खाई से निकाला था। सोनम ने लापता होकर पुलिसवालों को गुमराह करने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को आरोपी बनाया है। इसमें मृतक राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, उसका प्रेमी राज कुशवाह , आकाश सिंह राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी नामजद है। लेकिन अब सोनम जेल से बाहर आ चुकी है। जिसके कारण मृतक राजा रघुवंशी के परिजन  बुरी तरह से टूट गए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Neha Bora

अक्टूबर 13, 2026

Rahul Gandhi

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026