---Advertisement---

Sonam Raghuwanshi निकली पति की किलर! हनीमून पर ही कर दिया पति Raja के साथ कांड, Meghalaya Couple को लेकर CM ने किया सनसनीखेज दावा

Sonam Raghuwanshi: मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी को मेघालय के शिलांग में सड़े गले अवस्था मे शव को बरामद किया गया लेकिन अब इस बारे में जो खुलासा हुआ वह हैरान कर देगा। दरअसल इस मामले में अब पत्नी सोनम रघुवंशी ही कातिल निकली है। आइए जानते हैं डिटेल्स जो सीएम मेघालय ने दी जानकारी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 9, 2025 11:24 पूर्वाह्न

Sonam Raghuwanshi
Follow Us
---Advertisement---

Sonam Raghuwanshi: 11 मई को शादी के बंधन में बंधे राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून पर तो गए लेकिन उन्हें नहीं पता था की पत्नी ही कातिल निकलेगी। Meghalaya Couple को लेकर तमाम तरह की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं इस तक के बीच Raja Raghuwanshi रघुवंशी मर्डर केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है जिसके बाद उसकी पत्नी Sonam Raghuwanshi को ही कातिल बताया जा रहा है। इस बारे में Meghalaya CM कॉनराड कोंगकल संगमा ने खास जानकारी दी है तो वहीं सोनम रघुवंशी के पिता अपनी बड़ी बेटी को बचाव में उतरे हैं।

मेघालय सीएम कॉनराड कोंगकल संगमा ने दी खास अपडेट

मेघालय सीएम कॉनराड कोंगकल संगमा ने x पर लिखा, “राजा हत्याकांड में #मेघालयपुलिस को 7 दिनों के अंदर बड़ी सफलता मिली है…मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक और हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है। बहुत बढ़िया।”

मेघालय के पुलिस महानिदेशक इदाशिशा नोंगरांग ने कहा कि Meghalaya Couple के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक व्यक्ति को यूपी से, दो अन्य को मध्य प्रदेश से और मृतक Raja Raghuwanshi की पत्नी Sonam Raghuwanshi ने यूपी में आत्मसमर्पण किया।

Sonam Raghuwanshi के पिता ने मेघालय कपल घटना पर बेटी का किया बचाव

सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह कहते हैं, “मेरी बेटी निर्दोष है। मुझे अपनी बेटी पर भरोसा है। वह ऐसा नहीं कर सकती है।उनकी शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई है। राज्य (मेघालय) सरकार शुरू से ही झूठ बोल रही है। मेरी बेटी कल रात गाजीपुर में एक ढाबे पर आई थी और उसने अपने भाई को फोन किया। पुलिस ढाबे पर गई और उसे वहां से ले जाया गया। मैं अपनी बेटी से बात नहीं कर पाया हूं। मेरी बेटी ऐसा क्यों करेगी?

कहानियां गढ़ रही मेघालय पुलिस

मेघालय पुलिस झूठ बोल रही है। मेरी बेटी खुद ही गाजीपुर पहुंची। उसे मेघालय में गिरफ्तार नहीं किया गया। हम मध्य प्रदेश के सीएम और तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर सीबीआई जांच की मांग करने की सोच रहे थे। मेघालय पुलिस कहानियां गढ़ रही है। सीबीआई जांच शुरू होने दीजिए, पुलिस स्टेशन के सभी अधिकारी सलाखों के पीछे होंगे।”

सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी बने Meghalaya Couple पर क्यों है विवाद

11 मई को मध्य प्रदेश के व्यवसायी Raja Raghuwanshi की शादी Sonam Raghuwanshi साथ हुई थी। 20 मई को वे हनीमून के लिए निकले। पहले कामाख्या मंदिर में पूजा करने के बाद वह मेघालय के शिलांग पहुंचे। इसके बाद परिवार के साथ उनका संपर्क टूट गया और राजा के शव को आपत्तिजनक स्थिति में बरामद किया गया। वहीं दूसरी तरफ उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी फरार चल रही थी जिसकी गिरफ्तारी अब हुई है और उसने आत्मसमर्पण कर लिया है। कहा जा रहा है कि सोनम रघुवंशी ने तीन मर्डरर को हायर कर इस कांड को अंजाम दिया। फिलहाल जांच चल रही है और अपडेट का इंतजार रहने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026