---Advertisement---

Maharashtra Bus Accident: महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा, दो बसों की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Maharashtra Bus Accident: महाराष्ट्र के बुलढाणा में तड़के हुए हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 29, 2023 10:35 पूर्वाह्न

Maharashtra Bus Accident
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra Bus Accident: महाराष्ट्र के बुलढाणा में शनिवार (29 जुलाई) को एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। जहां, शनिवार तड़के सुबह दो बसों में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की बसों में परखच्चे उड़ गए।

दो निजी बसों की इस टक्कर में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है की इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

कैसे हुआ हादसा ?

पुलिस के एक अधिकारी के बताया कि ये हादसा तड़के सुबह 2.30 बजे बुलढाणा जिले के मलकापुर शहर में एक फ्लाईओवर पर हुआ। हादसे का शिकार हुई दोनों बसे प्राइवेट हैं। एक बस अमरनाथ यात्रा के बाद हिंगोली जा रही थी। जबकि, दूसरी बस नासिक की ओर जा रही थी।

ये हादसा तब हुआ जब एक बस ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेक करते समय बस की टक्कर सामने से आ रही दूसरी बस से हो गई।

6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

हादसा इतना भयानक था की बसों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो पाई है। जबकि, डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद यात्रियों को बस से बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे के बाद यातायात भी बाधित हो गया था। जिसे पुलिस ने तुरंत खुलवाया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।      

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026