---Advertisement---

Maharashtra Bus Accident: मुंबई-पुणे हाईवे पर खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत…25 से अधिक घायल

महाराष्ट्र के रायगढ़ के मुंबई-पुणे हाईवे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा पेश आया। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 15, 2023 10:44 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 15, 2023 11:26 पूर्वाह्न

Maharashtra Bus Accident
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra Bus Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ के मुंबई-पुणे हाईवे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा पेश आया। खोपोली इलाके में एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 25 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया।

पुणे से मुंबई जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार ये बस पुणे से मुंबई की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस ड्राइवर का बस से कंट्रोल छूट गया और यह हादसा घटित हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर खोपोली नगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। साथ ही सभी घायलों को भी खोपोली नगर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें: Kharge on PM Modi: ‘अगर 70 सालों में हम कुछ नहीं करते तो आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं होते’

मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रायगढ़ एसपी सोमनाथ घार्गे के मुताबिक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उन्होंने बताया कि बस में करीब 40 से 50 लोग सवार थे। रेस्क्यू दल के कर्मचारी ने संभावना जताई है कि हादसे में महिलाओं और बच्चों की भी मौत हुई है। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

गौर हो कि साल 2022 में भी रायगढ़ में एक भीषण सड़क हादसा घटित हुआ था। 48 छात्रों को लेकर जा रही एक बस पलट गई थी, जिसमें कई छात्र घायल हो गए थे। यह घटना खोपोली थाना क्षेत्र में घटित हुई थी। बस में सवार सभी छात्र पिकनिक मनाकर चेंबूर लौट रहे थे। हालांकि, इस घटना में किसी छात्र की मौत की सूचना नहीं थी।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026