---Advertisement---

Maharashtra News: एकतरफा प्यार में पड़े सनकी युवक ने किया हासिया से वार, राहगीरों ने बचाई लड़की की जान

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे से एक बहुत बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। दरअसल यहां एकतरफा प्यार में पागल एक सनकी लड़के ने खुलेआम लड़की पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। युवक पीछे से हासिया लेकर आता है और लड़की पर वार करने लगता है। इतने में ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जून 28, 2023 12:37 अपराह्न

Maharashtra News
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे से एक बहुत बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। दरअसल यहां एकतरफा प्यार में पागल एक सनकी लड़के ने खुलेआम लड़की पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। युवक पीछे से हासिया लेकर आता है और लड़की पर वार करने लगता है। इतने में वहां मौजूद लोग चलती राह में लड़की पर वार करते लड़के को पकड़ लेते हैं। इस दौरान लड़की घायल भी हो जाती है। वही घटनास्थल पर मौजूद लोग इसकी जानकारी पुलिस को देते हैं।

ये भी पढे़ं: PM Modi ने पांच राज्यों को दी Vande Bharat Train की सौगात, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, जानिए हर ट्रेन का रूट 

युवती के साथ क्या हुआ था ?

जानकारी के मुताबिक, यह घटना पुणे के सदाशिव इलाके मंगलवार (27 जून) के सुबह की है। ऐसे में एक युवक जिसका नाम शांतनु लक्ष्मण जाधव बताया जा रहा है। एकतरफा प्यार में पागल हुआ शांतनु आव देखता है न ताव और बीच सड़क में सबके सामने जाकर युवती को धारदार हासिया से ताबड़तोड़ वार करने लगता है। बता दें कि 20 वर्षीय लड़की अपनी स्कूटी से कहीं जा रही थी, इतने में शांतनु उसकी स्कूटी को बीच चौराहे पर रोक लेता है और हासिया से वार करने लगता है। जिसके बाद लड़की घायल हो जाती है। वहीं राहगीर जब इस तरह से अकेली लड़की पर वार करता देखते हैं तो उसको न सिर्फ बचाते हैं बल्कि सनकी युवक को पुलिस के हवाले कर देते हैं।  

पुलिस ने अपने बयान में क्या कहा ?

पुलिस ने अपने बयान में बताया कि हमने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है मामले की छानबीन की जा रही है। हम CCTV फुटेज के आधार पर करवाई करने वाले हैं। पुलिस ने आगे बताया हमें घटना स्थल का CCTV वीडियो मिल गया है जिसमे साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवक शांतनु लड़की पर जानलेवा वार कर रहा है।

बता दें कि ऐसी खबरे सामने आ रही है कि, आरोपी युवक पीड़ित युवती को हमेशा रास्ते में परेशान किया करता था। इस बारे में युवती ने अपने घर वालों को भी बताया था, जिसके बाद युवती के परिवार ने युवक के माता-पिता को इस बारे में सूचना दी थी। वहीं पुलिस ने जब लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया उसके लाख मना करने के बावजूद आरोपी लड़का उसे बार बार कॉल करके परेशान किया करता था।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों का नया ऐलान, अब सड़कों पर नहीं होगा दंगल, कोर्ट में होगी लड़ाई

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 28, 2026