---Advertisement---

Maharashtra News: दिल्ली साक्षी कांड के बाद मुम्बई में लड़की की खौफनाक हत्या, डमरु और त्रिशूल खींच रहा लोगों का ध्यान

Maharashtra News: महाराष्ट्र के भायंदर जिले में लड़की की सर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक लड़की की उम्र लगभग 20 से 25 साल है। पुलिस को लड़की की लाश शुक्रवार को सुबह करीब 8 बजे मिली। पुलिस के मुताबिक लड़की का सिर्फ सर नहीं काटा गया ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जून 2, 2023 5:08 अपराह्न

murder
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra News: महाराष्ट्र के भायंदर जिले में लड़की की सर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक लड़की की उम्र लगभग 20 से 25 साल है। पुलिस को लड़की की लाश शुक्रवार को सुबह करीब 8 बजे मिली। पुलिस के मुताबिक लड़की का सिर्फ सर नहीं काटा गया है, बल्कि उसके शरीर के भी दो हिस्से किये गए हैं। लड़की का शव पुलिस को ट्रेवल बैग में मिला जिसमे उसके पैर बंधे हुए थे। बैग में से मेक अप किट और हाथ पर डमरू त्रिशूल और रक्षा बंधी हुई थी।

पुलिस ने किया केस दर्ज


पुलिस के मुताबिक लड़की ने चॉकलेटी रंग का हाफ टी शर्ट पहना हुआ था जिस पर Be Yourself लिखा हुआ था। लड़की के दाहिने हाथ पर ॐ लिखा हुआ था। जिससे पता चलता है की लड़की हिन्दू है। साथ ही हाथ में डमरू और त्रिशूल का टैटू भी बना हुआ था। लड़की के बाएं हाथ में एक सफ़ेद रंग का कड़ा था। पुलिस की माने तो लड़की को मारने के बाद कातिल ने उसके दोनों पैरो को रस्सी से बांधा हुआ था और शरीर को दो हिस्सों में काटा गया था। भयंदर पश्चिम के उत्तन इलाके में समुद्र के पास ट्रेवल बैग में ऐसी लाश मिलने से वहां के पूरे इलाके में डर का माहौल है। फ़िलहाल पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में लगी है।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: बृजभूषण पर BJP हाईकमान का एक्शन! बयानबाजी न करने को कहा, अयोध्या रैली भी करनी पड़ी रद्द

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है अगर किसी ने भी बीती रात उस इलाके में किसी को संदिग्ध तरीके से आते जाते देखा हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करे। साथ ही पुलिस लड़की के घरवालों का पता और उस इलाके में उस लड़की का एड्रेस ढूंढ़ने में जुटी है जिससे जल्द से जल्द कातिल का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Board 10TH Result 2023: राजस्थान बोर्ड ने जारी किए 10वीं के परिणाम , लक्ष्य ने 99.50 फीसदी अंक के साथ किया टॉप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026