---Advertisement---

Maharashtra में खुलेआम चली गोलियां, अंधाधुंध फायरिंग में बीजेपी नेता की पत्नी की दर्दनाक मौत 

Maharashtra News: महाराष्ट्र से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है, यहां आपसी रंजिश की वजह से हमलावरों ने चंद्रपुर इलाके में ताबातोड़ फायरिंग की। जिसमे एक बीजेपी नेता की पत्नी की मारे जाने की खबर आ रही है। खबरों की मानें तो बीजेपी नेता की पत्नी को दो गोली ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 24, 2023 11:18 अपराह्न

Maharashtra News
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra News: महाराष्ट्र से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है, यहां आपसी रंजिश की वजह से हमलावरों ने चंद्रपुर इलाके में ताबातोड़ फायरिंग की। जिसमे एक बीजेपी नेता की पत्नी की मारे जाने की खबर आ रही है। खबरों की मानें तो बीजेपी नेता की पत्नी को दो गोली लगी, जिसके बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बताया जा रहा है, इस अंधाधुंध फायरिंग में एक युवक घायल भी हुआ है। फिलहाल उसका इलाज पास के अस्पताल में किया जा रहा है।

हमलावरों की निशाने पर चढ़ी बीजेपी नेता की बेकसूर पत्नी

दरअसल महाराष्ट्र के चंद्रपुर इलाके में बीजेपी जनता युवा मोर्चा का घर है। ऐसे में लल्ली नाम के युवक को मारने के लिए कुछ हमलावर उसके पीछे पड़े हुए थे। लेकिन सूत्रों की मानें तो इस बात की भनक लल्ली नाम के युवक को लग गई थी। ऐसे में उसने जान बचाने के लिए नेता जी के घर में घुस गया। फिर हमलावरों ने बीजेपी नेता के घर पर अंधाधुंध गोलियां बरसाने लगे। इतने में गोलियों की आवाज सुनते ही भाजपा नेता की पत्नी ने घर का दरवाजा खोल बाहर आ गई। जिसके बाद हमलावरों की दो गोली लगने की वजह से उनकी मौत हो गई। भाजपा नेता की पत्नी का नाम पुवार्षा डोहे बताया जा रहा है। 

हमलावर क्यों युवक लल्ली को मारना चाहते थे?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सारा मामला आपसी रंजिश का है। दरअसल लल्ली नाम के युवक के साथ कोयला बिजनेस को लेकर अज्ञात बंदूकधारियों के बीच खटपट चल रही थी। ऐसे में मौका पाकर हमलावरों ने लल्ली के ऊपर जानलेवा हमला किया। जिसके बाद लल्ली को एक गोली लगी लेकिन भाजपा नेता के घर में घुसने की वजह से उसकी जान बच गई। 

ऐसे में मामले की जांच पुलिस कर रही है। आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। वहीं पीड़ित लल्ली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि भाजपा नेता की पत्नी को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akhilesh Yadav

जुलाई 15, 2026

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026