---Advertisement---

Maharashtra News: ठाणे में हुआ दर्दनाक हादसा, क्रेन और स्लैब के गिरने से 17 की मौत, कई घायल

Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसकी वजह से 17 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। दरअसल महाराष्ट्र के ठाणे में पुल निर्माण के दौरान क्रेन और स्लैब गिरा जिसमें दबकर 17 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तब हुई जब ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 1, 2023 9:39 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसकी वजह से 17 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। दरअसल महाराष्ट्र के ठाणे में पुल निर्माण के दौरान क्रेन और स्लैब गिरा जिसमें दबकर 17 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तब हुई जब ठाणे में समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण के लिए मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस दौरान क्रेन और स्लैब गिरने की वजह से 17 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हैं।

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया

ऐसा बताया जा रहा है कि, इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं वहीं कुछ और लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में जो लोग घायल हैं उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटनास्थल पर अभी भी एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है। एनडीआरएफ ने इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि, ठाणे जिले के शाहपुर तहसील में एक पुल निर्माण के दौरान क्रेन और स्लैब गिरने के बाद एनडीआरएफ की दो टीमें घटनास्थल पर काम कर रही है।

क्रेन और स्लैब गिरने की वजह से हुआ हादसा

जिन लोगों की मौत इस हादसे में हुई है उनके शव को शाहपुर उपजिला अस्पताल में ले जाया गया है। इसी के साथ तीन से चार घायलों को भी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। मिली जानकारी के अनुसार अभी भी कुछ लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। ऐसे में पुलिस अभी भी बचाव कार्य में लगी हुई है। दरअसल 100 फीट की ऊंचाई से ग्रेडर मशीन को जोड़ने वाली क्रेन और स्लैब नीचे गिर गए जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Neha Bora

अक्टूबर 13, 2026

Rahul Gandhi

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026