---Advertisement---

Maharashtra Political Crisis: अजित NCP के राष्ट्रीय नेता घोषित, बैठक में शरद पवार पर कसा तंज, रिटायरमेंट लेने की दी नसीहत

Maharashtra Political Crisis: अजित NCP के राष्ट्रीय नेता घोषित किए गए हैं। अजित गुट की बैठक में ये फैसला लिया गया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 5, 2023 4:37 अपराह्न

Maharashtra Political Crisis
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में चल रहा पॉलिटिकल ड्रामा दिनभर दिन बढ़ता ही जा रहा है। आज (5 जून, बुधवार) NCP (Nationalist Congress Party) के दोनों गुटों की मुंबई में अलग-अलग बैठक हुई। फिलहाल, अजित खेमे की बैठक खत्म हो चुकी है। जिसमें उन्हें NCP का राष्ट्रीय नेता घोषित किया गया है। बैठक खत्म होने के बाद अजित गुट के सभी NCP नेताओं को बस से एक होटल ले जाया गया।

अजित ने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा

बैठक के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 24 साल पहले इस पार्टी का जन्म हुआ था। तब हमने ये सोचा भी नहीं था की हमारी पार्टी यहां तक पहुंच जाएगी। मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि आप सब ने कड़ी मेहनत के बाद पार्टी को यहां तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि इन 24 सालों में उनके कार्यकर्ता सांसद, विधायक और मंत्री तक बन गए हैं। एक आम पार्टी का कार्यकर्ता कैसे आज राज्य चला रहा है, मुझे ये देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि हम सब एक हैं और हमें पार्टी को मजबूत करना है।

अजित ने शरद पवार पर कसा तंज

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने शरद पवार पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि मुझे सबके सामने खलनायक के रूप में दिखाया गया। लेकिन, मैने कभी कुछ नहीं कहा। मेरे मन में हमेशा उनके लिए (शरद पवार) सम्मान था और हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि आप हमें आशीर्वाद दें और आगे बढ़ाएं। उन्होंने शरद पवार पर तंज कसते हुए पूछा की आप 83 वर्ष के हो गए हैं, क्या आप रुकने वाले नहीं हैं ? हम प्रार्थना करेंगे कि आपकी उम्र लंबी हो। उन्होंने कहा कि BJP में 75 साल की उम्र वाले नेता भी रिटायर हो जाते हैं, लेकिन कुछ लोग ये बात समझने को तैयार नहीं हैं।

‘बर्दाश्त नहीं करेंगे पिता का अपमान’

अजित के अलावा NCP खेमे की दूसरी बैठक मुंबई के वाई बी चव्हाण सेंटर में हुई। बैठक के दौरान पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा कि 15 साल पहले, दासू वैद्य ने मेरे लिए एक कविता लिखी थी। ‘मेरे पिता सिर्फ मेरे नहीं, हम सब के हैं।” उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि हम अपना अपमान सहन कर लेंगे, लेकिन पिता के लिए कुछ भी नहीं सुनेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई BJP के खिलाफ है। BJP अब तक की सबसे भ्रष्ट पार्टी है। उन्होंने NCP पर दावा करते हुए का कि ये पार्टी हमने बनाई थी और इस पर हमारा अधिकार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Income Tax News

अप्रैल 15, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 15, 2026

 DME

अप्रैल 15, 2026