Mamata Banerjee: एक तरफ जहां पश्चिम बंगाल की सत्ता बीजेपी के हाथ आ गई और टीएमसी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं उसके बाद पार्टी में कलह कम होने का नाम नहीं ले रहा है और यह आंतरिक कलह बाहर आकर ज्यादा चर्चा में है। इस सबके बीच बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी ने एक बड़ा दावा किया है और कहा है कि समीक्षा बैठक में विधायकों को ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाने के लिए मजबूर किया गया था। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है जो चर्चा में है।
समीक्षा बैठक में Mamata Banerjee ने किया ये काम
टीएमसी के बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी ने ममता बनर्जी की टीएमसी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि चुनाव में हार के बाद जब समीक्षा बैठक की गई। उसमें किसी और विषय पर बात नहीं की गई सिर्फ विधायकों को पार्टी के बाद वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी के सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाने के लिए कहा गया। इस दौरान ऋतब्रत बनर्जी ने यह भी कहा कि उन्हें खड़े होकर ताली बजाने की हिम्मत नहीं हुई और वह कुर्सी से आधे उठे थे।
आखिर क्यों ममता बनर्जी की टीएमसी में शुरू हुई कलह
इतना ही नहीं ऋतब्रत बनर्जी का दावा है कि उनके साथ अब 61 विधायक आ गए हैं जो पार्टी नेतृत्व के खिलाफ हैं। दरअसल टीएमसी की कलह की बात करें तो बागी विधायक अभिषेक बनर्जी के पार्टी के कामकाज के तरीके से खुश नहीं है जिसकी वजह से उन्होंने बगावत करने का फैसला लिया है।इतना ही नहीं है यह भी कहा जा रहा है कि बागी विधायक ने दावा किया कि टीएमसी में इंसान को इंसान के रूप में नहीं देखा जाता है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि टीएमसी की यह आंतरिक कलह किस तरह आगे बढ़ती है। कैसे 28 साल में पहली बार पार्टी में पड़ी इतनी बड़ी फूड को ममता बनर्जी संभाल पाती है।






