---Advertisement---

Manipur में जारी हिंसा के बीच पीड़ित महिलाओं की परिवार वालों से मिली DCW Chief Swati Maliwal, राहत शिविरों का भी लिया जायजा

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा प्रतिदिन उग्र रूप लेती जा रही है। यहां के चुराचांदपुर में हर दिन दोनों समुदायों के बीच खुलेआम गोलीबारी की जा रही है। अभी दो दिन पहले ही वहां के एक स्कूल को आग के हवाले कर दिया गया था। ऐसे में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (DCW ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 25, 2023 10:40 अपराह्न

Manipur Violence
Follow Us
---Advertisement---

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा प्रतिदिन उग्र रूप लेती जा रही है। यहां के चुराचांदपुर में हर दिन दोनों समुदायों के बीच खुलेआम गोलीबारी की जा रही है। अभी दो दिन पहले ही वहां के एक स्कूल को आग के हवाले कर दिया गया था। ऐसे में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (DCW Chief Swati Maliwal) जारी हिंसा के बीच चुराचांदपुर, मोइरांग और इंफाल जिले की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने हिंसा के पीड़ित लोगों और महिलाओं से मुख्यतौर पर बात की। बताया जा रहा है DCW Chief Swati Maliwal ने कई राहत शिविरों का भी जायजा लिया।

DCW Chief ने हिंसा की शिकार हुई महिलाओं के परिवार वालों से की बात 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो DCW Chief Swati Maliwal ने मणिपुर में हिंसा की शिकार हुई उन पीड़ित महिलाओं के परिवार वालों से मिली। जिनके साथ यौन शोषण किया गया था। बताया जा रहा है इस दौरान स्वाति मालीवाल ने दोनों पीड़ितों की मां से भी मुलाकात की। 

परिवार वालों ने बताई आपबीती

खबरों की मानें तो DCW Chief Swati Maliwal ने जब पीड़िताओं के परिवार वालों और उनकी मां से बात की तो उन्होंने बताया,“ हमारे संकट की घड़ी में हमें कोई साथ नहीं दे रहा। हमारी सहायता के लिए अब तक कोई नहीं आया। परिजनों के मुताबिक अब तक न ही मुख्यमंत्री न कोई मंत्री और कोई अधिकारी उनसे मिलने आया है। उनके मुताबिक स्वाति मालीवाल ही पहली हैं, जिन्होंने उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। 

इसके अलावा परिवार वालों ने दिल्ली अध्यक्ष से बताया कि, उन्हें अब तक सरकार की तरफ से कोई मुआवजा या फिर कानूनी सहायता नहीं मिली है। इसलिए हम लोग नाराज हैं।

ऐसे में खबरों की मानें तो दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (DCW Chief Swati Maliwal) ने पीड़ित परिवार वालों को आश्वासन देते हुए कहा “आप लोग अकेले नहीं हैं, इस दुःख की घड़ी में सारा देश आपके साथ है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026