---Advertisement---

‘इसकी जिंदगी सबसे ज्यादा एडवेंचर्स…’ Manish Kashyap ने BJP से किनारा करने की बात कही तो मजे लेने लगे लोग! जानिए पीएम मोदी को लेकर कैसे बदले सुर

Manish Kashyap: मनीष कश्यप ने बीजेपी को छोड़ते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया और इसके साथ ही बताया कि वह अब बीजेपी का हिस्सा नहीं है। पीएम मोदी को लेकर भी बात करते हुए दिखे। वहीं यूजर्स इस पर कमेंट करने में पीछे नहीं हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 8, 2025 1:58 अपराह्न | Updated: जून 8, 2025 5:16 अपराह्न

Manish Kashyap
Follow Us
---Advertisement---

Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष कश्यप ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है और इस बात की घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर आकर उन्होंने की है वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि वह अब बीजेपी का हिस्सा नहीं है 14 मिनट वीडियो में यूट्यूब पर रहते हैं मैं Manish Kashyap अब भाजपा में नहीं हूं भारतीय जनता पार्टी का सदस्य नहीं है मैं यह घोषणा कर रहा हूं। मनीष कश्यप के इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर चटकारे लेने लगे और यूट्यूब को लेकर लोग अपनी अपनी टिप्पणी और राय दे रहे हैं। आईए जानते हैं PM Modi को लेकर क्या कहा यूट्यूबर ने।

Manish Kashyap ने बीजेपी छोड़ने का क्यों लिया फैसला

मनीष कश्यप इस वीडियो में कहते हैं कि मैं चनपटिया गया था अपने क्षेत्र में बहुत सारे जगह पर भ्रमण किया और अब इस फैसले पर पहुंचा हूं कि मुझे बिहार के लिए लड़ना है बिहारियों के लिए लड़ना है। मजदूरों के लिए लड़ना है जो पलायन हो रहा है उसको रोकने के लिए लड़ना है। जब मैं पार्टी में था तो इस संबंध में लगातार आवाज उठाते रहा हूं लेकिन अब मुझे लग रहा है कि मैं अब पार्टी में रहने के बाद ऐसा कर पा रहा हूं। मुझे पता है कि इस निर्णय से बहुत से लोग खुश होंगे लेकिन बहुत सारे लोग को दुख हुआ होगा जो लोग दुखी हैं उनसे मैं हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि इस निर्णय के लिए मुझे मजबूर किया गया।

मनीष कश्यप को रहेगी इस चीज की तलाश बीजेपी छोड़ने के बाद

Manish Kashyap ने आगे कहा कि आपको पता है मैंने अपने तन मन धन सब कुछ पार्टी के लिए लगा दिए। सब कुछ पार्टी के लिए समर्पित कर दिया। कुछ नेता कहते थे कि मनीष कश्यप महत्वाकांक्षी है लेकिन मैं महत्वाकांक्षी नहीं हूं अगर मैं महत्वाकांक्षी होता तो 2026 का चुनाव लड़कर उनका खेल बिगाड़ देता। मुझे बोला गया कि आप मोदी जी के पिलर बन जाइए कुछ शब्द मुझे बोला गया था। उन्होंने आगे कहा कि जो Manish Kashyap खुद की मदद इन लोगों के साथ रहकर नहीं कर पाया वह दूसरे के लिए क्या ही करेगा। ऐसे में मैं किसी प्लेटफार्म की तलाश में रहूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब आप लोग मुझे बताइएगा कि मुझे कौन से प्लेटफार्म में रहना चाहिए मुझे ब्रांड बिहार बनने के लिए किसके साथ रहना चाहिए।

PM Modi को लेकर क्या बोले मनीष कश्यप

बीजेपी छोड़ने वाले Manish Kashyap ने कहा कि मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं मैं उसे कुर्सी के खिलाफ हूं जिस पर बैठकर लोग बिहार को लूट रहे हैं। आखिर गरीब कहां जाए। मैं भ्रष्टाचार पर पर्दा डालना नहीं चाहता हूं। मैं मर्यादा में रहूंगा और यह मेरा वादा है मैं कभी मर्यादा का सीमा नहीं पार करूंगा। पीएम मोदी के खिलाफ एक शब्द कभी नहीं बोलूंगा। मेरे लिए आप कल भी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी थे और आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा मुझे चीनी मिल बिहार के लिए चाहिए आप दीजिए अगर नहीं देंगे तो मैं आप तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास करता रहूंगा। मुझे बिहार में अच्छा अस्पताल चाहिए आप नहीं देंगे तो आपके कानों तक मैं अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश करूंगा।

Manish Kashyap को लेकर लोगों ने उड़ाया मजाक

मनीष कश्यप का सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जारी किया गया तो लोग आश्चर्यचकित हो गए। एक यूजर ने कहा इसको क्या हुआ भाई एक यूजर ने कहा इसकी जिंदगी सबसे ज्यादा एडवेंचरस रही है। एक यूजर ने कहा डॉक्टर के एक ही बार के इलाज में अंधभक्त का नशा उतार दिया। एक यूजर ने कहा इसकी बात को सीरियसली नहीं लेनी चाहिए दल बदलू और मौकापरस्त आदमी है तो एक ने कहा डरपोक आदमी। बाकी यूजर्स भी news24 से शेयर वीडियो पर मजे ले रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Noida News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

UP News

अप्रैल 17, 2026