---Advertisement---

Mann सरकार सीएम बेड़े में शामिल करेगी चार्टर विमान, पायलट का भी अलग से होगा वेतनमान

CM Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने जल्द ही एक चार्टर विमान सरकारी बेड़े में शामिल करने का फैसला लिया है। आपको बता दें मान सरकार ने एक 8-10 सीटर विमान को सरकारी कामकाज के लिए लेने की जरुरत जाहिर की। जिसके लिए राज्य सरकार ने पिछले महीने ही 27 जनवरी तक निविदाएं मांग ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: फ़रवरी 9, 2023 5:59 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने जल्द ही एक चार्टर विमान सरकारी बेड़े में शामिल करने का फैसला लिया है। आपको बता दें मान सरकार ने एक 8-10 सीटर विमान को सरकारी कामकाज के लिए लेने की जरुरत जाहिर की। जिसके लिए राज्य सरकार ने पिछले महीने ही 27 जनवरी तक निविदाएं मांग ली थी। राज्य सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से चार्टर सेवा प्रदाताओं को आमंत्रित किया गया था। ये विमान सरकार किराए पर लेगी। इसके साथ साथ इस विमान के लिए एक पायलट को भी सरकार की ओर से हायर करेगी।

ये भी पढ़ें: Mann सरकार ने पंजाब में बासमती का रकबा बढ़ाने के लिए कसी कमर, जानें क्या है पूरी योजना?

जानें क्या है पूरा मामला

आपको बता दें मान सरकार ने सीएम के हवाई बेड़े में जल्द ही एक 10 सीटर निजी चार्टर विमान शामिल होगा। इससे पहले नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से हवाई बेड़े के लिए पहले एक 19-20 सीटर चार्टर विमान किराए पर लेने की योजना बनाई थी। इसके बाद विपक्ष की ओर से राज्य सरकार पर फिजूलखर्ची के नाम पर विरोध किया गया। जिससे बाद सरकार ने इस 10 सीटर विमान पर सहमति जता दी। अब सेवा प्रदाताओं की ओर से जो भी निविदाएं सरकार को मिलीं हैं उनमें से बेहतर ऑफर के आधार पर एक कंपनी को चुनेगी। इसके साथ ही एक पायलट को भी सरकार इस चार्टर विमान के लिए हायर करेगी।

क्या सुविधाएं मिलेगी पायलट को

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस चार्टर विमान के पायलट को पंजाब सरकार की ओर से 4 लाख की सैलरी के साथ ही अन्य सरकारी भत्तों के लाभ भी दिए जाएंगे। सरकार सैलरी के साथ 3 फीसदी सालाना मंहगाई भत्ता देगी। इसके साथ ही 25 हजार प्रति महीने का हाउस रेंट अलाउंस, फिक्सड मोबाइल अलाउंस के रुप में 2 हजार रुपए प्रति महीने भी देगी।

 विपक्ष की अपनी दलील

विपक्ष का कहना है कि सरकार की ओर से इस तरह का शाही खर्च राज्य के खजाने पर बुरा प्रभाव डालेगा। पंजाब सरकार ने बैंकों से पहले ही भारी भरकम कर्ज ले रखा है। लोकसभा चुनाव 2024 भी आने वाले हैं जिससे सरकार का खर्च बढ़ने बाला है। सरकारी विभाग भी भारी बकाए के नीचे दबे हुए हैं। ऐसे में सरकार पर विपक्ष भी दबाव बनाने से नहीं चूक रहा है।  

ये भी पढ़ें: आप करिए पंजाब में निवेश हम देंगे आपको ‘सिंगल विंडो सिस्टम’, Progressive Punjab Investors summit 2023  मे बोले CM Mann

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026