---Advertisement---

Matrushakti Udyamita Yojana: अब हरियाणा में महिलाएं कर सकती हैं खुद का बिजनेस, इस योजना के अंतर्गत अप्लाई कर उठाएं लाभ

Matrushakti Udyamita Yojana: हरियाणा सरकार के द्वारा लगातार महिलाओं के हित को ध्यान में रखकर फैसले लिए जाते रहते हैं। ऐसे में अब मुख्यमंत्री खट्टर के द्वारा महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मातृ शक्ति उद्यमिता योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के द्वारा राज्य की महिलाओं को कई तरह के ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मई 12, 2023 12:06 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Matrushakti Udyamita Yojana: हरियाणा सरकार के द्वारा लगातार महिलाओं के हित को ध्यान में रखकर फैसले लिए जाते रहते हैं। ऐसे में अब मुख्यमंत्री खट्टर के द्वारा महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मातृ शक्ति उद्यमिता योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के द्वारा राज्य की महिलाओं को कई तरह के प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही खुद का स्टार्टअप शुरू करने के लिए उन्हें प्रेरित किया जाएगा।

वहीं महिला अगर स्वरोजगार करना चाहती हैं तो उसके लिए सरकार के द्वारा लोन भी प्रदान किया जाएगा। बता दें कि इस साल अपना बजट पेश करते हुए हरियाणा सरकार के द्वारा यह कहा गया था कि अब हरियाणा की महिलाओं को आगे बढ़ाया जाएगा इसके लिए जल्द ही एक योजना की शुरुआत की जाएगी। वहीं अब इस योजना के शुरू किए जाने के बाद बताया जा रहा है कि परिवार पहचान पत्र को दिखाकर 3 लाख तक का लोन आसानी से लिए जा सकता है।

इन्हें मिलेगा योजना का लाभ

हरियाणा सरकार के द्वारा शुरू की गई मातृ शक्ति उद्यमिता योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रुपए से कम होगी। इस लोन को लेकर महिलाएं खुद का बिजनेस शुरू कर सकती है। इस बिजनेस के शुरू करने से उनके जीवन में भी काफी बदलाव आएगा। वहीं अगर इस लोन पर लगने वाले ब्याज की हम बात करें तो 7% तक का ब्याज लगेगा। इसके साथ ही ऐसी महिलाएं ही योजना का लाभ ले सकती है जिनकी उम्र 18 से 60 साल है।

इसे भी पढ़ेंःPakistan Crises: Imran Khan को किया Supreme Court में पेश, मामले की सुनवाई जारी

इन दस्तावेज की होगी जरूरत

अगर हरियाणा की महिलाएं इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो उनके पास ये सभी दस्तावेज होना जरुरी है। सरकार के द्वारा निर्धारित किए गए दस्तावेजों में सबसे पहले परिवार का पहचान पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज के फोटो, समेत कुछ अन्य दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी। इसके अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर भी जाकर पता किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः Pakistan Crises: Imran Khan के बाद Shah Mahmood Qureshi भी गिरफ्तार, PTI नेताओं की भी धरपकड़ हुई तेज

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Iran News

मार्च 1, 2026