MM Naravane: पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की किताब पर बढ़ सकती हैं Rahul Gandhi की मुश्किले, दिल्ली पुलिस ने उठाया सख्त कदम

MM Naravane: भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। दिल्ली पुलिस ने 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' को लेकर सख्त फैसला लिया है।

MM Naravane

Photo Credit: Google

MM Naravane: संसद के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद और लोकसभा के प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी प्रमुख एमएम नरवणे की किताब को दिखाया था। ऐसे में अब दिल्ली पुलिस ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा दिखाई जाने वाली बुक ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ को लेकर एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने यह कदम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सर्कुलेशन होने के बाद लिया है। ऐसे में क्या अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

MM Naravane की किताब पर दिल्ली पुलिस ने लिया बड़ा फैसला

पूर्व आर्मी प्रमुख एमएम नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा, ‘दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन न्यूज फोरम पर चल रही जानकारी का संज्ञान लिया है, जिसमें दावा किया गया है कि फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी नाम की किताब की प्री-प्रिंट कॉपी, संबंधित अधिकारियों से जरूरी मंजूरी लिए बिना बांटी जा रही है।’

पुलिस ने कहा, ‘वेरिफाई करने पर पता चला कि इसी टाइटल वाली एक टाइप-सेट किताब की पीडीएफ कॉपी, जिसे शायद M/s पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार किया है, कुछ वेबसाइट पर उपलब्ध है और कुछ ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म ने भी तैयार किताब के कवर को ऐसे दिखाया है, जैसे वह खरीदने के लिए उपलब्ध हो।’

एमएम नरवणे की बुक पर पब्लिशिंग हाउस का आया ऑफिशियल बयान

दूसरी तरफ, ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ किताब की आधिकारिक पब्लिशिंग कंपनी ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया’ ने भी इस संबंध में औपचारिक बयान जारी किया है। ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया’ ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया यह साफ करना चाहता है कि हमारे पास ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ किताब के अकेले पब्लिशिंग राइट्स हैं, जो भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की यादों पर आधारित है। हम यह साफ करना चाहते हैं कि किताब अभी पब्लिकेशन के लिए नहीं गई है।’

कंपनी ने आगे कहा, ‘पब्लिशर ने किताब की कोई भी कॉपी प्रिंट या डिजिटल फॉर्म में पब्लिश, डिस्ट्रीब्यूट, बेची या पब्लिक के लिए अवेलेबल नहीं कराई है। किताब की कोई भी कॉपी जो अभी सर्कुलेशन में है, चाहे वह पूरी हो या कुछ, चाहे प्रिंट, डिजिटल, पीडीएफ, या किसी और फॉर्मेट में, ऑनलाइन या ऑफलाइन, किसी भी प्लेटफॉर्म पर, PRHI के कॉपीराइट का उल्लंघन है और इसे तुरंत बंद कर देना चाहिए।’

आखिर कैसे शुरू ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ बुक पर हंगामा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह संसद के परिसर में ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ बुक को दिखाया था। साथ ही किताब में छपी हुई कुछ बातों का जिक्र किया था। इसके बाद बजट सत्र का माहौल काफी गरमा गया। पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की इस अप्रकाशित किताब पर हंगामा इतना बढ़ गया कि संसद की कार्यवाही को कई बार स्थगित करना पड़ा। साथ ही कई सांसदों को बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया। हालांकि, इस किताब को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि उस किताब को अभी तक रक्षा मंत्रालय द्वारा अनुमति नहीं दी गई है।

Exit mobile version