---Advertisement---

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट ने अन्न भंडारण योजना को दी मंजूरी, विश्व की सबसे बड़ी स्कीम, 1 लाख करोड़ आएगी लागत

Modi Cabinet Decisions: किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना को मंजूरी दे दी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 31, 2023 4:59 अपराह्न

Modi Cabinet Decisions
Follow Us
---Advertisement---

Modi Cabinet Decisions: किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना को मंजूरी दे दी है। ये फैसला बुधवार को हुई मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में लिया गया। इस योजना को किसानों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज की कैबिनेट बैठक में सहकारिता क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के अनुमति अनुमोदन पर आज निर्णय लिया गया है। अभी तक कुल 1450 लाख टन भंडारण की क्षमता है और अब 700 लाख टन भंडारण की क्षमता सहकारिता क्षेत्र में शुरू होगी। इस योजना पर करीब एक लाख करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

अगले पांच साल का बताया प्लान

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले पांच सालों में सहकारिता क्षेत्र में भंडारण क्षमता को तेजी से बढ़ाया जाएगा। इसके बाद भंडारण क्षमता 2,150 लाख टन हो जाएगी। अनुराग ठाकुर ने इसे विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना बताया। साथ ही कहा कि इस योजना के अंतर्गत 2000 टन का अन्न भंडारण का गोदाम हर ब्लॉक में बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Subramanian Swamy: महाराष्ट्र में चुनाव हुए तो आसान नहीं होगी BJP की राह, जानें सुब्रमण्यम स्वामी ने क्यों कही ये बात ?

अन्न की बर्बादी रोकेगी ये योजना

उन्होंने आगे कहा कि सरकार के इस कदम से अन्न की बर्बादी रुकेगी, क्योंकि मौजूदा समय में देश में बड़ी मात्रा में अनाज भंडारण क्षमता की कमी के कारण बर्बाद हो जाता है। इससे आयात पर निर्भरता भी कम होगी और ग्रामीण क्षेत्र में अनाज भंडारण की क्षमता विकसित होने के कारण ग्रामीण लोगों के लिए रोजगार के भी अवसर पैदा होंगे। इसके योजना के लागू होने के भारत की खाद्यान सुरक्षा भी मजबूत होगी और जगह-जगह स्टोरेज उपलब्ध होने से किसानों की ढुलाई में आने वाली लागत में भी कमी आएगी।

भारत में कितना होता है अनाज का उत्पादन

बता दें कि भारत में हर साल करीब 3,100 लाख टन खाद्यानों का उत्पादन होता है और मौजूदा अन्न भंडारों में केवल 47 प्रतिशत ही उत्पादन का भंडारण हो सकता है। अब इस योजना के तहत हर ब्लॉक में अन्न का भंडारण होगा।  

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: अमेरिका में राहुल गांधी ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा- ‘कुछ लोग सोचते हैं उन्हें भगवान से ज्यादा पता है’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026