---Advertisement---

मोदी सरकार ने मानसून सत्र से पहले बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Monsoon Session: 20 जुलाई यानी गुरुवार को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में इस सत्र से पहले केंद्र सरकार ने 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में सरकार के वरिष्ठ मंत्री हिस्सा लेते हैं साथ ही विभिन्न दल बैठक में अपने मुद्दे रखते हैं। मॉनसून सत्र से ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 19, 2023 9:10 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Session: 20 जुलाई यानी गुरुवार को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में इस सत्र से पहले केंद्र सरकार ने 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में सरकार के वरिष्ठ मंत्री हिस्सा लेते हैं साथ ही विभिन्न दल बैठक में अपने मुद्दे रखते हैं। मॉनसून सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कई अहम मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा जिसके बाद सभी दलों के साथ इन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। ‌दरअसल संसदीय कार्य मंत्रालय के अनुसार संसद के मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर दोनों सदनों के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक 19 जुलाई को दोपहर 3 बजे हुए गी। इस बैठक का आयोजन संसदीय ग्रंथालय भवन में किया जाएगा।

राज्यसभा के सभापति ने भी बुलाई थी सर्वदलीय बैठक

इसी कड़ी में आपको बता दें कि, मानसून सत्र से 1 दिन पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से पहले यानी 18 जुलाई को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी लेकिन इस बैठक को पोस्टपोन करना पड़ा। इस बैठक में कई दलों के नेता शामिल नहीं हुए थे जिसकी वजह से इस बैठक को टाल दिया गया। दरअसल 18 जुलाई को बैंगलोर में विपक्षी दलों की महाबैठक तक हुई थी जिसका आयोजन कांग्रेस ने किया था ऐसे में सभी विपक्षी दल के नेता इस बैठक में शामिल होने की वजह से राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं हो पाए।

Also Read: मोदी सरनेम केस में Rahul Gandhi ने हाईकोर्ट को दी चुनौती, 21 जुलाई को सुनवाई करेगा SC

जोरदार हंगामा होने की आशंका

वही इससे पहले के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कई वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी और राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल भी मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में कई वरिष्ठ मंत्रियों में सर्वदलीय बैठक को लेकर पॉइंट्स तैयार किए हैं। दरअसल इस साल के अंत में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सारी पार्टियां एक-दूसरे पर तीखे वार करती हुई नजर आएंगी। ऐसे में ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस द सर्वदलीय बैठक में जोरदार हंगामा होएगा।

Also Read: Opposition Meeting: ‘INDIA’ होगा विपक्षी गठबंधन का नाम, बेंगलुरु में ऐलान, खड़गे बोले- ‘समन्वय के लिए बनेगी समिति, जल्द खुलेगा कार्यालय’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026

Punjab News

मार्च 7, 2026

Punjab News

मार्च 7, 2026

कल का मौसम 8 March 2026

मार्च 7, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 7, 2026

Noida International Airport

मार्च 7, 2026