---Advertisement---

Monsoon Alert 14 October 2025: इन राज्यों में बर्फबारी से तबाही तो यहां हो सकती है मूसलाधार बारिश, जानिए कहां है तेज हवा से तूफान का खतरा

Monsoon Alert 14 October 2025: दिल्ली से लेकर बिहार, यूपी तक कहां बारिश का कहर नहीं देखा जाएगा और कहां मौसम करवट ले सकती है। आइए जानते हैं आईएमडी की रिपोर्ट में क्या कहा गया है। घर से बाहर निकलने से पहले जानिए आईएमडी की रिपोर्ट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 13, 2025 6:20 अपराह्न

Monsoon Alert 14 October 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 14 October 2025: देश के अलग-अलग कोने में अब ठंड की सुगबुगाहट तेज देखी जा रही है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर बिहार, यूपी तक में मानसून अलर्ट 14 अक्टूबर 2025 को लेकर आईएमडी की तरफ से क्या कहा गया है। आइए जानते हैं कहां मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा तो कहां ठंड की सितम देखी जा सकती है। इस सब को जानने के लिए आइए जानते हैं मानसून अलर्ट 14 अक्टूबर 2025। किस राज्य में आखिर मौसम का हाल कैसा रहने वाला है और कहां बर्फबारी देखी जा सकती है।

जानिए देश के अलग अलग हिस्से में मानसून अलर्ट 14 अक्टूबर 2025 का हाल

मानसून अलर्ट 14 अक्टूबर 2025 की बात करें तो आईएमडी के मुताबिक केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित दक्षिण राज्यों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। इसके साथ पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में मानसून वापसी की प्रक्रिया में है। तमिलनाडु के अलग-अलग स्थान पर भारी बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। आंध्र प्रदेश के साथ दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही लक्षद्वीप में तेज हवाओं के साथ तूफान आने की आशंका है।

Monsoon Alert 14 October 2025 में कहां होगी बर्फबारी तो कहां तेज बारिश

वहीं मानसून अलर्ट 14 अक्टूबर 2025 को लेकर बताया गया है कि उड़ीसा में मंगलवार को अलग-अलग स्थान पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। छत्तीसगढ़ के स्थानों पर हल्की या मध्यम बारिश के साथ गरज की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की बात कही गई है जिसकी वजह से लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया।

इन जगहों पर तापमान में आ सकती गिरावट

पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है लेकिन इस दौरान बारिश की कम उम्मीद बताई जा सकती है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली सहित मध्य और उत्तरी भारत के अधिकांशों में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि इस दौरान तापमान में न्यूनतम गिरावट दर्ज की जा सकती है। छत्तीसगढ़, उड़ीसा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से मानसून की वापसी की उम्मीद जल्द है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026