---Advertisement---

Monsoon Alert 26 Oct 2025: दिल्ली में मूसलाधार बारिश छुड़ाएगी कंपकंपी, तो राजस्थान समेत इन राज्यों में तूफान और बिजली गिरने का रेड अलर्ट; चेक करें वेदर रिपोर्ट

Monsoon Alert 26 Oct 2025: पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 25, 2025 4:59 अपराह्न

Monsoon Alert 26 Oct 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 26 Oct 2025: पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। राजधानी दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है, यानि अक्टूबर के आखिरी से ठंड की शुरूआत हो सकती है। इसी बीच आईएमडी ने कल के Monsoon Alert 26 Oct 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

दिल्ली में मूसलाधार बारिश छुड़ाएगी कंपकंपी – Monsoon Alert 26 Oct 2025

राजधानी दिल्ली में मौसम करवट लेने जा रहा है। अब जल्द ही दिल्लीवासियों को रजाई और कंबल निकालना पड़ सकता है। क्योंकि आने वाले दिनों में मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली में बारिश का संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार दिल्ली में 26 और 27 अक्टूबर को भयंकर बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पूसा, जहांगीपुरी, चांदनी समेत कई जगहों पर मूसलाधार बारिश की आशंका जताई गई है। इसके अलावा इस दौरान अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो ये 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यानि दिल्ली में ठंड बढ़ सकती है।

इन राज्यों में तूफान और बिजली गिरने का रेड अलर्ट

26 से 28 अक्टूबर के दौरान पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा/गरज के साथ तेज तूफान की संभावना है, जबकि 27 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में कई/कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और ओडिशा में बिजली चमकने और तेज़ हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026