---Advertisement---

Monsoon Rain: भारी बारिश से पहाड़ों में तबाही, पंजाब-हरियाणा में बाढ़ जैसे हालात, देश का सबसे लंबा NH भी करना पड़ा बंद

Monsoon Rain: देश में मानसून इन दिनों भारी तबाही मचा रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाके पानी-पानी हो गए हैं। लोगों को भरी दिक्कतें पेश आ रही हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 11, 2023 2:35 अपराह्न | Updated: जुलाई 11, 2023 5:10 अपराह्न

Monsoon Rain
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Rain: देशभर में इन दिनों मानसून अपना खूब कहर बरपा रहा है। देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, जिस वजह से हालात बिगड़ गए हैं। दक्षिण भारत में उत्पात मचाने के बाद मानसून अब उत्तर पश्चिमी भारत में अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है और कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। जिस वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के चलते NH-44 करना पड़ा बंद

भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी उफान पर है। जिसका असर पंजाब में देखने को मिल रहा है। वहीं, यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते हरियाणा से लेकर दिल्ली तक बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा की बात करें तो यहां 16 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। NDRF और SDRF की टीमें लगातार लोगों को रेस्क्यू कर रही हैं। भारी बारिश का कहर इतना है कि कई जगह सड़के तक बह गई है। जबकि, देश के सबसे लंबे नेशनल हाईवे (NH-44) यानी जीटी रोड को भी बंद करना पड़ा है। कई जगह ट्रैफिक रूट डाइवर्ट किए गए हैं।

पंजाब में 150 सड़कों को नुकसान

पंजाब की बात करें तो यहां भी बारिश खूब कहर बरपा रही है। यहां बीते कुछ दिनों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। जिसके चलते जगह-जगह बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। लोगों के घरों तक में बारिश का पानी घुस आया है। पंजाब के रूपनगर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब समेत कई इलाकों में हालात बेकाबू हो गए हैं। भारी बारिश के चलते राज्य में अब तक 150 से ज्यादा सड़कों को नुकसान पहुंचा है। जबकि, 10 छोटे पुल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों को स्थिति पर नजर बनाए रखने और रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

पहाड़ों पर बारिश से तबाही

भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर पहाड़ों पर देखने को मिल रहा है। जहां अब तक करोड़ों का नुकसान हो चुका है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिससे हालात बेकाबू हो गए हैं। जगह-जगह भूस्खलन और बादल फटने जैसे घटनाएं पेश आ रही हैं। हिमाचल की बात करें तो यहां दर्जनों पुलों से लेकर कई सड़कें बह चुकी हैं। इन घटनाओं में अब तक 10 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। जबकि, कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग उठाई है

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 3, 2026

Rajnath Singh

मार्च 3, 2026

Lucknow News

मार्च 3, 2026

Rahul Gandhi

मार्च 3, 2026

Mathura Viral Video

मार्च 3, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 3, 2026