---Advertisement---

Honor Magic V6 की अल्ट्रा स्लिम बॉडी देख मचले यूजर्स, जानें फोल्डेबल फोन की बैटरी, प्रोसेसर और कैमरे में क्या है यूनिक?

Honor Magic V6 : ऑनर मैजिक V6 फोल्डेबल फोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। ये अपने शानदारी फीचर्स के कारण चर्चा में बना हुआ है। क्योंकि इसमें कुछ एप्पल वाली खूबियां भी मिल रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 3, 2026 2:19 अपराह्न

Honor Magic V6
Follow Us
---Advertisement---

Honor Magic V6 :  ऑनर ने अपना मच अवेटेड ऑनर मैजिक V6 फोल्डेबल फोन 1 मार्च को लॉन्च कर दिया है। इसके लीक फीचर्स लगातार चर्चा में बने हुए हैं। खबरों की मानें तो ये दुनिया का सबसे पहला और हल्का फोल्डेबल फोन है।ये एक ऐसा एंड्रॉयड मुड़ने वाला फोन बताया जा रहा है, जिसमें एप्पल के फीचर्स मिल रहे हैं। फिलहाल अभी ये सिर्फ ग्लोबल मार्केट में ही पेश किया गया है। फिलहाल भारतीय यूजर्स को इसकी लॉन्चिग का इंतजार करना पड़ेगा।

Honor Magic V6  फोल्डेबल फोन में मिल रहे Apple वाले फीचर्स

ऑनर मैजिक V6 फोल्डेबल फोन में कुछ एप्पल  के फीचर्स मिल रहे हैं। ये एक ऐसा एंड्रॉयड मुड़ने वाला फोन बताया जा रहा है, जिसमें एप्पल के फीचर्स मिल रहे हैं। यूजर एप्पल Mac पर इसे सेकंड स्क्रीन के तौर पर यूज कर सकता है। ये यूजर को iWork और iCloud एक्सेस करने की परमिशन देता है। ऑनर ने अपने इस खास मुड़ने वाले स्मार्टफोन में AirPods और Apple Watch इंटीग्रेशन डाला है। ऑनर मैजिक V6  की ये खूबियां आईफोन यूजर्स को प्रभावित कर सकती हैं।

ऑनर मैजिक V6 फोल्डेबल फोन की पावरफुल बैटरी

Honor Magic V6 में यूजर के लिए 6,660mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। इसमें 80W का सुपरफास्ट चार्जर मिल रहा है। इसमें 66W का वायरलेस चार्जर दिया गया है। वहीं, 5W की रिवर्स चार्जिंग मिल रही है। ये बैटरी दो दिन तक का बैकअप दे सकती है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

ऑनर मैजिक V6 में मल्टीटास्किंग और हैवी सफ्टवेयर के यूज के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल रहा है। वहीं, परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए Android 16 का ऑपरेटिगं सिस्टम दिया गया है।

ऑनर के नए फोल्डेबल फोन के कैमरे में क्या है खास?

ऑनर के इस फोल्डेबल फोन में 50MP का अल्ट्रा लाइट-सेंसिटिव सेंसर और OIS से लैस मेन कैमरा मिल रहा है। इसमें 64MP का पेरिस्कोप टोलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ मिल रहा है। इसमें 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 20MP का डुअल कैमरा मिल रहा है। इससे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकी है।इसमें कई सारे एआई फीचर्स मिल रहे हैं।

ऑनर मैजिक V6  की मजबूत स्क्रीन

ऑनर मैजिक V6 फोल्डेबल फोन में 7.95-इंच की LTPO OLED इंटरनल डिस्प्ले दी गई है। वहीं, 6.52-इंच की कवर डिस्प्ले मिल रही है। आंखों की सुरक्षा के लिए 4320Hz PWM डिमिंग की खासियत मिल रही है। ये फोल्डेबल फोन सुपर स्टील हिंज से बना हुआ है जो कि, इसे टूटने से बचाता है। इसके साथ ही पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।

Honor Magic V6 की कीमत और स्टोरेज वेरियंट

Honor Magic V6 को कंपनी नें 1 लाख 20 हजार से लेकर 1 लाख 30 हजार की कीमत में पेश किया है। ये मुड़ने वाला मोबाइल 16GB रैम और 512GB/ 1TB स्टोरेज में उपल्बध है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

सितम्बर 7, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 5, 2026

iQOO 16

सितम्बर 4, 2026

iPhone Ultra

सितम्बर 4, 2026

Vivo T5 5G

सितम्बर 3, 2026

iPhone 18 Pro Max

सितम्बर 1, 2026