---Advertisement---

अयोध्या में पसरा मातम! अग्निवीर को बचाते-बचाते शहीद हुए Lieutenant Shashank Tiwari के नाम से गूंजी राम नगरी; तमाम दिग्गजों ने जताया शोक

अयोध्या के लाल Lieutenant Shashank Tiwari का पार्थिव शरीर अयोध्या पहुंचने के बाद राम नगरी में मातम पसरा है। तमाम दिग्गज शहीद शशांक तिवारी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशसेवा में उनके योदगान की जय-जयकार कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 24, 2025 12:06 अपराह्न

Lieutenant Shashank Tiwari
Follow Us
---Advertisement---

Lieutenant Shashank Tiwari: अयोध्या के लाल लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के शहीद होने के बाद समूचे जिले में मातम पसरा है। अयोध्या से इतर यूपी के विभिन्न हिस्सों में लोग शशांक तिवारी के निधन की खबर सुन शोक व्यक्त कर रहे हैं। आलम ये है कि स्थानीय स्तर से लेकर सोशल मीडिया तक पर शोक संवेदना की लहर दौड़ पड़ी है। दरअसल, Lieutenant Shashank Tiwari सिक्किम में ड्यूटी के दौरान अपने साथी सैन्य कर्मी अग्निवीर को बचाते-बचाते शहीद हो गए थे। बीते कल शशांक तिवारी के शहादत की खबर आई जिसके बाद तमाम दिग्गजों ने शोक जताते हुए देश के नाम पर मर-मिटने वाले अयोध्या के इस लाल को नमन किया है।

अग्निवीर को बचाते-बचाते शहीद हुए Lieutenant Shashank Tiwari के नाम से गूंजी राम नगरी!

शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का पार्थिव शरीर उनके मूल निवास अयोध्या कैंट कोतवाली थाना क्षेत्र के मझवा गद्दोपुर में पहुंच गया है। आलम ये है कि पूरे इलाके से लोग शहीद शशांक तिवारी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने उमड़ पड़े हैं। दरअसल, सिक्किम में एक अग्निवीर पहाड़ी नाले में फिसल गया। इसी दौरान लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी अग्निवीर को बचाने गहरे पानी में कूद पड़े। Lieutenant Shashank Tiwari ने बहादुरी से अग्निवीर को तो बचा लिया, लेकिन खुद पानी की तेज बहाव में बह गए। शहीद शशांक तिवारी का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया और साथी सैन्यकर्मियों ने इसकी सूचना परिवार को दी। खबर है कि आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद शशांक तिवारी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के शहादत की खबर सुन शोक में डुबे तमाम दिग्गज!

फैजाबाद के विभिन्न चौक-चौराहों पर आज लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के शहादत की चर्चा है। रूदौली से लेकर मिल्कीपुर, अयोध्या तक लोग ‘शशांक तिवारी अमर रहें’ का नारा लगा रहे हैं। परिजनों से इतर गांव-जवार के लोग भी Lieutenant Shashank Tiwari के निधन से दुखी हैं। तमाम ऐसे दिग्गज भी हैं जिन्होंने शशांक तिवारी की शहादत पर शोक जताया है और शहीद लेफ्टिनेंट के परिजनों को साथ का भरोसा दिया है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह से लेकर वर्तमान सांसद अवधेश प्रसाद और मिल्कीपुर, बीकापुर, दरियाबाद, अयोध्या और रूदौली विधानसभा क्षेत्र के विधायकों ने भी दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को साथ का भरोसा दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026