---Advertisement---

MP News: छिंदवाड़ा में एक सनकी ने कुल्हाड़ी से काटकर अपने ही परिवार के 8 लोगों को उतारा मौत के घाट, जानें डिटेल

MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक शख्स ने अपने ही परिवार के 8 सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 29, 2024 3:02 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक बहुत ही अजीब मामला सामने आया है। दरअसल यहां पर एक शख्स ने अपने ही परिवार के 8 सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों का कहना की घटना की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

MP News: क्या है पूरा मामला?

दरअसल मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के 8 सदस्यों की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक सनकी सख्स ने कुल्हाड़ी से अपने- माता-पत्नी भाई समेत 8 लोगों को जान से मार दिया। हत्या करने के शख्स ने आत्महत्या कर ली। यह घटना रात्रि 2-3 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से बीमार था। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?

जबलपुर आईजी अनिल सिंह कुशवाह ने कहा कि, “आरोपी मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। उसने अपनी पत्नी, बहन और अन्य रिश्तेदारों की हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली। वह सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित था, जहां एक व्यक्ति लोगों पर हमला करता है और फिर आत्महत्या कर लेता है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से कमजोर था। 8-10 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। हम मामले की जांच कर रहे हैं”।

यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि “मुझे पता चला कि मानसिक रूप से अस्थिर एक व्यक्ति ने अपने परिवार के 8 लोगों की हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

मैंने हमारी एक मंत्री संपतिया उइके को छिंदवाड़ा आने के लिए कहा है, वह परिवार के लोगों से मुलाकात करेंगी। घटना की जांच करायी जायेगी। हम पीड़ितों के लिए हर संभव प्रयास करेंगे”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026