---Advertisement---

Atiq Ashraf Murder: अतीक के भौकाल से प्रभावित हुआ था लवलेश, पहले भी हुई थी मुलाकात, ज्वाइन करना चाहता था गैंग

Atiq Ashraf Murder: फिल्मी ढंग से हुई गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों में से एक लवलेश तिवारी ने अब एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. लवलेश ने पुलिस को बताया कि वह पहले भी अतीक अहमद ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अप्रैल 23, 2023 1:10 अपराह्न

Atiq Ashraf Murder
Follow Us
---Advertisement---

Atiq Ashraf Murder: फिल्मी ढंग से हुई गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों में से एक लवलेश तिवारी ने अब एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. लवलेश ने पुलिस को बताया कि वह पहले भी अतीक अहमद से मिला चुका है. इतना ही नहीं लवलेश अतीक से इतना प्रभावित हुआ था की वह उसका गैंग भी ज्वाइन करना चाहता था.

अतीक के भौकाल से प्रभावित हुआ था लवलेश

पुलिस पूछताछ में लवलेश ने बताया कि वह अतीक के भौकाल से इतना प्रभावित हुआ था की वह उसका गैंग ज्वाइन करना चाहता था. आरोपी लवलेश ने बताया कि अतीक का खौफ, उसका वर्चस्व और उसका जलवा उसे इतना प्रभावित कर गया की वह उसका गैंग ज्वाइन करने और उससे मिलने तक पहुंच गया था. इसके लिए वो प्रयागराज के चकिया दफ्तर गया था. हालांकि, किसी कारण के चलते लवलेश उस दौरान अतीक के गैंग में शामिल नहीं हो पाया था.

 

‘अतीक के सामने जमीन पर बैठते थे बड़े कारोबारी-अधिकारी’ 

लवलेश ने एसआईटी को बताया कि जब वो अतीक से मिलने उसके चकिया दफ्तर पहुंचा तो उसने देखा की एक बड़े से सोफे पर बैठकर अतीक अहमद कुछ लोगों से बात कर रहा था और सभी लोग जमीन पर बैठकर उसकी बातें सुन रहे थे. उसने बताया कि ये सभी लोग बड़े कारोबारी और अधिकारी थे. वहीं, अतीक के आसपास उसके लोग बंदूक लिए खड़े थे. अतीक के इसी भौकाल को देख वह उससे और ज्यादा प्रभावित हुआ था.

ये भी पढ़ें: Ratlam Demu Train Fire: रतलाम में चलती ट्रेन में लगी आग, जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदे लोग

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026