---Advertisement---

तबाही का मंजर झेल रहे Myanmar को PM Modi का साथ! Earthquake की चपेट में आने से मृतकों की संख्या में तगड़ा इजाफा; जानें ताजा हालात

Myanmar Earthquake की मार झेल रहे लोगों को पीएम मोदी का साथ मिला है। भारत सरकार की ओर से मदद की पहली खेंप म्यांमार की ओर रवाना कर दिया गया है। ताजा स्थिति ये है कि भूकंप की चपेट में आए लोगों की मौत का आंकड़ा 674 पर पहुंच चुका है। वहीं हजारों लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 29, 2025 10:48 पूर्वाह्न

Myanmar Earthquake
Follow Us
---Advertisement---

Myanmar Earthquake: एक ऐसा देश जो कल तक खुशहाल था, वहां आज रूदन-क्रंदन मचा है। चहुंओर विलाप का दौर जारी है। हजारों की संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्होंने भूकंप की तबाही में अपनो को खोया है। यहां बात भारत के पड़ोसी मुल्क म्यांमार की हो रही है। म्यांमार अर्थक्वेक के कारण बीते कल खूब तबाही मची। 7.7 की तीव्रता के इस भूकंप ने कई बहुमंजिला इमारतों को जमींदोज कर दिया है। कई सड़कें धंस गई और ब्रिज धड़ाम हो गए।

इन सब की चपेट में आए 650 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। बीतते समय के साथ Myanmar Earthquake की चपेट में आने से मृतकों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। इस बीच PM Modi के निर्देशानुसार भारत सरकार ने तबाही का मंजर झेल रहे म्यांमार की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है और राहत सामग्री भेजी है। Myanmar में वर्तमान में राहत-बचाव का कार्य जारी है और लोगों को इस विपदा से बचाया जा रहा है।

तबाही का मंजर झेल रहे Myanmar को मिला PM Modi का साथ!

भारत ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए तबाही का मंजर झेल रहे म्यांमार की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। पीएम मोदी के निर्देशानुसार भारत सरकार की ओर से म्यांमार के लोगों के लिए तत्काल मानवीय सहायता की पहली खेप भेज दी गई है। इसमें कंबल, तिरपाल, स्वच्छता किट, स्लीपिंग बैग, सोलर लैंप, भोजन के पैकेट और रसोई सेट जैसी आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। भारत सरकार ने Myanmar Earthquake के कारण घायल हुए हजारों लोगों को मदद देने के लिए बचाव दल और चिकित्सा दल भी भेजे हैं। भारत सरकार लगातार घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और आगे भी सहायता भेजती रहेगी। PM Modi खुद स्थिति की मॉनिटरिंग करते हुए बारीक नजर जमाए हुए हैं।

Myanmar Earthquake की चपेट में आने से मृतकों की संख्या में तगड़ा इजाफा!

बीते कल जब म्यांमार में भूकंप के जोरदार झटके से धरती थर्राई थी, तो पहले इसे सामान्य ही बताया गया। शुरुआती रिपोर्ट में किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान होने की बात नहीं की गई थी। हालांकि, बीतते समय के साथ भ्रम टूटता गया और म्यांमार अर्थक्वेक के कारण मरने वालों के आंकड़े सामने आने लगे। वर्तमान की बात करें तो अब तक 674 म्यांमार के नागरिकों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है।

वहीं Myanmar Earthquake की चपेट में आने से 1670 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसमें कई गंभीर रूप से घायल हैं और कईयों की स्थिति ठीक है। सरकारी एजेंसियां और बचाव दल लगातार म्यांमार अर्थक्वेक की घटना पर नजर जमाए हुए हैं और राहत-बचाव के कार्य जारी हैं। निकट भविष्य में मृतकों की संख्या में इजाफा संभव है। फिलहाल सबकी नजरें म्यांमार पर टिकी हुई हैं और लोग वहां पसरी त्रासदी पर विलाप करते नजर आ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026