---Advertisement---

National Doctors Day 2023: जानें डॉक्टर्स दिवस मनाने के पीछे का क्या है इतिहास,  जानें इस बार की थीम से लेकर खासियत तक

National Doctors Day 2023: हर साल डॉक्टर्स के द्वारा की गई मेहनत को समझने और उन्हें सम्मान देने के लिए 1 जुलाई को डॉक्टर्स दिवस मनाया जाता है।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 1, 2023 12:53 अपराह्न

National Doctor's day 2023
Follow Us
---Advertisement---

National Doctors Day 2023: दुनियाभर में डॉक्टर्स को भगवान का दर्जा दिया जाता है। डॉक्टर्स लोगों की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। उनके इसी प्रयास और मेहनत को देखते हुए पिछले 32 साल से 1 जुलाई को हर साल डॉक्टर्स दिवस या डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। आज इस आर्टिकल में आपको डॉक्टर्स दिवस को मनाने के पीछे का इतिहास , इसका महत्व और इसकी थीम के बारे में जाननें को मिलेगा।

यह भी पढ़ें : Hindi Language In US: जल्द ही अमेरिका के 1000 स्कूलों में पढ़ाई जाएगी हिंदी! राष्ट्रपति को दिया सुझाव

डॉक्टर्स  दिवस को मनाने का इतिहास

इस डॉक्टर्स दिवस की शुरूआत आज से 32 साल पहले 1991 में शुरूआत की गई थी। इसी दिन को चुननें का खास मकसद था। इस दिन यानि 1 जुलाई 1882 को डॉ. विधान चंद्र रॉय का बिहार में जन्म हुआ था। इन्होंने चिकित्सक के क्षेत्र में अपना काफी योगदान दिया था। जिसके चलते उनके लिए इस दिन को चुना गया और डॉक्टर्स दिवस के रुप में पूरी दुनिया में मनाया जाता है। वह बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे चुके हैं। उनके मेहनत और चिकित्सक शिक्षावादी होने के चलते उन्हें सन् 1976 में भारत रत्न पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

क्या है डाक्टर्स-डे की खासियत

इस दिन को मनाने का खास महत्व यह है कि ताकि हम सभी लोग डॉक्टर्सों के द्वारा की गई कुर्बानी को समझ सकें। किसी भी इंसान का जन्म से लेकर आखिरी सांस तक डॉक्टर्स के साथ एक अलग- सा रिश्ता होता है। कोविड के समय किस तरह डॉक्टर्स ने आगे रहकर , अपने परिवारों से काफी दिनों तक दूर रहने के बाद केवल हम लोगों को हर तरह की सुरक्षाएं दे रहे थे। ऐसे में  उन्हें सम्मान और शुक्रिया अदा करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। इस डॉक्टर्स -डे पर देश के पीएम मोदी जी ने ट्वीट करके डॉक्टर्स को डॉक्टर्स दिवस की बधाई दी है।

इस साल 2023 की क्या है थीम

दुनिया में हर साल डाक्टर्स दिवस के अलग-अलग थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल इस दिन को मनाने के लिए फैमिली डॉक्टर्स ऑन द फ्रंट लाइन की थीम तय की गई है।

यह भी पढ़ें:शादी से पहले लड़कियां क्यों करा रहीं अपना एग फ्रीज, भारत में बढ़ रहा इसका ट्रेंड, जानें क्या होती है Egg Freezing?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026