---Advertisement---

NEET Result 2024 जारी होने के बाद कठघरे में सरकार, धांधली के आरोपों पर प्रियंका गांधी ने भी उठाए सवाल; जानें डिटेल

NEET Result 2024: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा National Eligibility cum Entrance Test 2024 (NEET) के परिणाम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा बीते दिनों ही जारी किए थे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 7, 2024 10:54 पूर्वाह्न

NEET Result 2024
Follow Us
---Advertisement---

NEET Result 2024: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा National Eligibility cum Entrance Test 2024 (NEET) के परिणाम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा बीते दिनों ही जारी किए थे। नीट परीक्षा के नतीजों के ऐलान के बाद ही छात्रों ने परीक्षण एजेंसी के साथ सरकार को भी कठघरे में खड़ा कर दिया और पूरे परिणाम प्रणाली पर सवाल खड़े किए।

NEET परीक्षा में शामिल होने के वाले छात्रों ने आरोप लगाया है कि एक ही सेंटर के 6 छात्रों को 720 में से 720 अंक कैसे मिल सकते हैं? छात्रों द्वारा लगाए गए इन आरोपों के बाद कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी भी मुखर नजर आईं और उन्होंने छात्रों के सुर में सुर मिलाने का काम करते हुए सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। प्रियंका गांधी ने स्पष्ट किया कि “सरकार को सरकार लाखों छात्रों की आवाज को अनसुना करने के बजाय NEET परीक्षा परिणाम में धांधली से जुड़े सवालों के जवाब देने चाहिए।”

NEET Result 2024 जारी होने के बाद उठे सवाल

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2024 के परिणाम जारी होने के बाद ही राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) व सरकार पर कई गंभीर तरह के सवाल उठ रहे हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों ने अंकों में अनियमितता का आरोप लगाया है और स्पष्ट किया है कि अनियमितता के कारण ही टॉप 67 अभ्यर्थियों में एक ही केंद्र के 6 अभ्यर्थी शामिल हैं।

NEET परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उठ रहे सवालों को लेकर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने भी अपना पक्ष रखते हुए किसी भी अनियमितता से इनकार किया है। परीक्षण एजेंसी की ओर से कहा गया है कि उच्च अंक प्राप्त करने के पीछे एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों में किए गए बदलाव और परीक्षा केंद्रों पर समय गंवाने के लिए ग्रेस मार्क्स जैसे कुछ कारण शामिल हैं।

प्रियंका गांधी ने भी उठाए सवाल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी NEET परीक्षा परिणाम को लेकर उठ रहे धांधली के आरोपों पर सवाल खड़े किए हैं। प्रियंका गांधी ने स्पष्ट किया है कि “पहले NEET परीक्षा का पेपर लीक हुआ और अब छात्रों का आरोप है कि इसके रिजल्ट में भी स्कैम हुआ है। एक ही सेंटर के 6 छात्रों को 720 में से 720 अंक मिलने पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और कई तरह की अनियमितताओं की बातें सामने आ रही हैं।”

प्रियंका गांधी ने इस दौरान रिजल्ट जारी होने के बाद देश भर में कई अभ्यर्थियों द्वारा किए गए आत्महत्या पर भी चिंता व्यक्त की है। इसके अलावा उन्होंने सरकार से मांग की है कि वे धांधली से जुड़े आरोपों की जांच कराकर सभी वाजिब शिकायतों का निस्तारण करें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026