---Advertisement---

New Luggage Limit: बड़ी खबर! एयर इंडिया ने फ्री बैगेज पॉलिसी में किया बदलाव, जानें क्या है नए नियम

New Luggage Limit: भारतीय एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने एक बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने अपने फ्री बैगेज पॉलिसी में बदलाव किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 5, 2024 4:52 अपराह्न

New Luggage Limit
Follow Us
---Advertisement---

New Luggage Limit: अगर आप भी घूमने के शौकीन है और हवाई यात्रा करते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली भारतीय एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने एक बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें कि कंपनी ने अपने फ्री बैगेज पॉलिसी में बदलाव किया है। घरेलू उडानों में सबसे कम किराया श्रेणी में यात्रियों के लिए केबिन बैगेज का न्यूनतम वजन 20 किलोग्राम से घटाकर 15 किलोग्राम कर दिया गया है। मालूम हो कि एयर इंडिया कंपनी अभी घाटे में चल रही है। इसी को देखते हिए कंपनी की तरफ से यह फैसला लिया गया है।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने क्या कहा?

आपको बताते चले कि एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि किराया मॉडल में तीने कैटेगरी है। पहला – कम्फर्ट, दूसरा कम्फर्ट प्लस, और फ्लेक्स। हर कैटेगरी अलग-अलग कीमतों पर विभिन्न सुविधाएं प्रदान करती है। प्रवक्ता के अनुसार कम्फर्ट और कम्फर्ट प्लस कैटेगरी के तहत बीते 2 मई से ही मुफ्त केबिन बैगेज सुविधा को 20 किलोग्राम और 25 किलोग्राम से घटाकर 15 किलोग्राम कर दिया गया है।

ज्यूरिख के लिए सीधी उड़ान सेवा

एयर इंडिया 16 जून 2024 से दिल्ली से ज्यूरिख के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करेगा। वहीं इसके साथ ही एयर इंडिया का यह 7वा यूरोपीय शहर होगा जहां एयर इंडिया अपनी सीधी उड़ान सेवा शुरू करेगा। मालूम हो कि कंपनी की तरफ से इसे लेकर 3 मई को एक बयान जारी किया गया था। जिसमें कहा गया था कि ज्यूरिख की फ्लाइट हफ्ते में 4 दिन उड़ान भरेगी। इसमे सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, और रविवार शामिल होगा। वहीं उड़ान के लिए बोइंग 787 विमान का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमे इकोनॉमी और बिजनेस क्लास शामिल होंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026