---Advertisement---

Nitish Kumar के CM बनने से चढ़ा Bihar का सियासी पारा, RJD नेता पर एक्शन मोड में NDA सरकार

Nitish Kumar: बिहार की सियासत में बीते कुछ दिनों से खूब उठा-पटक देखने को मिला था। सियासी टिप्पणीकारों के अलावा चौक-चौराहों पर भी तमाम तरह की अटकलें चल रही थीं। इन सभी अटकलों पर कयासबाजी की खास वजह JDU चीफ नीतीश कुमार (Nitish Kumar) थे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 29, 2024 11:24 पूर्वाह्न

Nitish Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Nitish Kumar: बिहार की सियासत में बीते कुछ दिनों से खूब उठा-पटक देखने को मिला था। सियासी टिप्पणीकारों के अलावा चौक-चौराहों पर भी तमाम तरह की अटकलें चल रही थीं। इन सभी अटकलों पर कयासबाजी की खास वजह JDU चीफ नीतीश कुमार (Nitish Kumar) थे। हालाकि उन्होंने बीते दिन रविवार को सभी अटकलों पर विराम लगाने का काम किया और अंतत: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के समर्थन से एक बार फिर बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री रुप में पद व गोपनीयता की शपथ ले ली।

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के बाद ही NDA की सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। खबरों की मानें तो NDA की ओर से RJD नेता व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी (Awadh Bihari Choudhary) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि अगर अवध बिहारी चौधरी विधानसभा अध्यक्ष के पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो एनडीए सरकार की ओर से बहुमत पास कर उन्हें हटाया जाएगा।

Nitish Kumar के शपथ के बाद चढ़ा सियासी पारा

बिहार (Bihar) की सियासत को लेकर किसी भी तरह के संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता है। बीते दिन हुए सियासी उठा-पटक ने इस बात को पूर्णत: चरितार्थ किया। JDU के मुखिया नीतीश कुमार ने एक बार फिर BJP समर्थक दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने का काम किया है और 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रुप से शपथ ली है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के शपथ ग्रहण समारोह के बाद ही बिहार का सियासी पारा उफान पर है और पक्ष से लेकर विपक्ष तक के नाताओं की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

एक्शन मोड में NDA सरकार

बिहार में नीतीश कुमार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल दलों का समर्थन मिला है। इसमें भाजपा (BJP), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) लोक जनशक्ति पार्टी (चिराग गुट) व अन्य कुछ दल हैं। बिहार (Bihar) में एनडीए की वापसी के साथ ही नई सरकार एक्शन मोड में नजर आई है।

ताजा जानकारी के अनुसार NDA की ओर से RJD नेता व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी (Awadh Bihari Choudhary) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया गया है। ये नोटिस BJP नेता नंदकिशोर यादव ने विधानसभा सचिव को सौंपा है। अविश्वास प्रस्ताव के इस नोटिस पर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, पूर्व डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद, जेडीयू के विनय कुमार चौधरी, रत्नेश सदा समेत कई वरिष्ठ विधायकों के हस्ताक्षर किए गए हैं।

दावा किया जा रहा है कि CM नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में NDA की नई सरकार सत्ता में आने के साथ ही एक्शन मोड में नजर आ रही है और इसी क्रम में ये कदम उठाए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 29, 2026