---Advertisement---

India Vs Bharat: अब G20 Summit में बदला देश का नाम, PM Modi के सामने रखी कंट्री प्लेट पर ‘इंडिया’ की जगह लिखा ‘भारत’

India Vs Bharat: देश में भारत बना इंडिया को लेकर बहस तेज हो चली है। विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि केंद्र सरकार संविधान से छेड़छाड़ कर रही है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 9, 2023 1:53 अपराह्न

India Vs Bharat
Follow Us
---Advertisement---

India Vs Bharat: इंडिया-भारत विवाद (India-Bharat Row) पर बहस थमने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर जहां विपक्ष इस मामले पर सरकार को घेरने को कोशिश कर रहा है, वहीं सरकार भी विपक्ष के आरोपों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रही है। इसी बीच आज दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) का आगाजा हुआ।

इस दौरान ऐसा कुछ देखने को मिला, जिसने फिर इस बहस को शुरू कर दिया है। दरअसल, सम्मेलन की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से हुई। इस दौरान PM Modi के सामने रखी कंट्री प्लेट पर ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ लिखा नजर आया। PM मोदी की कंट्री प्लेट पर भारत लिखे जाने पर अब एक नई बहस शुरू हो गई है।

राष्ट्रपति के इनविटेशन से शुरू हुई थी बहस

दरअसल, इस मामले पर बहस तब शुरू हुई थी जब बीते दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने G20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली आए मेहमानों को भोज यानी डिनर पार्टी का इनविटेशन दिया था। इस इनविटेशन कार्ड में ही पहली बार ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ लिखा गया था। जिसके बाद देश में राजनीतिक माहौल गरमा गया था।

विपक्ष ने सरकार पर देश का नाम बदलने का आरोप लगाया था। विपक्ष का कहना है की उन्होंने अपने गठबंधन का नाम ‘INDIA’ रखा है, जिस वजह से सरकार ने ऐसा किया है। जबकि, सरकार का साफ किया है की देश का नाम नहीं बदला जा रहा है। संविधान में ‘INDIA और BHARAT’ दोनों का जिक्र है।

नाम को लेकर गर्म है अवहाओं का बाजरा

बता दें कि इस पूरे विवाद के बीच अवहाओं का बाजरा भी गर्म है। नाम बदलने को लेकर तरह ती तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी वजह से यह अटकल भी जोर पकड़ चुकी है कि इस महीने के अंत में केंद्र सरकार की तरफ से बुलाए गए संसद के विशेष सत्र (Special Session of Parliament) का उद्देश्य इंडिया का नाम बदलकर भारत करने के प्रयास को औपचारिक रूप देना ही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026