---Advertisement---

इंतेजार की घड़ी पर विराम! NTA ने जारी किया NEET UG Result 2025, खुशी से खिल उठे अभ्यर्थियों के चेहरे

एनटीए ने बहुप्रतिक्षित NEET UG Result 2025 जारी कर दिया है जिसके बाद देश के विभिन्न हिस्सों में अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से झूम उठे हैं। नीट यूजी परीक्षा में शामिल हो चुके छात्र चाहें तो neet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 14, 2025 1:29 अपराह्न | Updated: जून 14, 2025 3:02 अपराह्न

NEET UG Result 2025
Follow Us
---Advertisement---

NEET UG Result 2025: एनटीए ने बहुप्रतीक्षित नीट यूजी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। नीट यूजी रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से झूम उठे हैं। परिणाम जारी होने की आधिकारिक जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के आधिकारिक हैंडल से दी गई है। अभ्यर्थी चाहें तो neet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। एनटीए की ओर से स्पष्ट किया गया है कि महेश केसवानी ने NEET UG Result 2025 में AIR 1, इंदौर के उत्कर्ष अवधिया ने AIR 2 और और महाराष्ट्र के कृषांग जोशी ने 3rd Rank हासिल कर इतिहास रचा है।

NTA ने जारी किया NEET UG Result 2025

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज कयासों के मुताबिक 14 जून को ही नीट यूजी रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। पिछले कुछ वर्षों से जारी ट्रेंड के आधार पर ये कयास लगाए जा रहे थे कि 14 जून को नीट यूजी परीक्षा परिणाम जारी किया जा सकता है। इसी क्रम में आज NTA की ओर से परिणाम जारी करने के बाद जानकारी साझा की गई है। अभ्यर्थी neet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

नीट यूजी रिजल्ट 2025 चेक करने की प्रक्रिया

इसके लिए कुछ खास स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

1- सबसे पहले NTA की आधिकारिक साइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
2- इसके बाद NEET UG Result 2025 या View Result लिंक पर क्लिक करें।
3- तत्पश्चात Application Number, जन्म तिथि (Date of Birth) और सिक्योरिटी (Security Pin) दर्ज करें।
4- चौथे स्टेप में सबमिट विकल्प को चुनें।
5- सबमिट विकल्प को चुनते ही नीट यूजी परीक्षा परिणाम आपकी स्क्रीन पर नजर आएगा।

अभ्यर्थी चाहें तो nta.ac.in, examinationservices.nic.in या UMANG ऐप/DigiLocker एप / वेबसाइट पर जाकर भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026