---Advertisement---

DA Hike: ओडिशा सरकार का लाखों कर्मचारियों को तोहफा, 4 फीसदी डीए बढ़ाया, जानें कब से मिलेगा इसका लाभ ?

Odisha DA Hike: ओडिशा की पटनायक सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 13, 2023 6:10 अपराह्न

Odisha DA Hike
Follow Us
---Advertisement---

Odisha DA Hike: केंद्र की मोदी सरकार जुलाई महीने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर सकती है। लेकिन, केंद्र सरकार से पहले ओडिशा की नवीन पटनायक ने सरकार अपने कर्चारियों को खुशखबरी सुनाई है। ओडिशा सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को DA की सौगात दी है। सरकार ने कर्मचारियों के DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद महंगाई भत्ता 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी हो गया है।

ये भी पढ़ें: ‘जातिवादी विज्ञापन’ को लेकर Zomato की मुश्किलें बढ़ीं, NCSC ने जारी किया नोटिस

7.5 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

ओडिशा सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक, राज्य सरकार के 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशन धारकों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। DA को 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया है। सरकार ने बताया कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ये फैसला 23 जनवरी 2023 से लागू माना जाएगा। जून महीने के लिए जब कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा तो महंगाई भत्ते में इजाफे और बकाये एरियर के साथ वेतन दिया जाएगा।

कई राज्यों ने बढ़ाया कर्मचारियों का DA

बता दें कि हाल ही में कई राज्य सरकारों ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। इसमें कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा, झारखंड और हिमाचल जैसे राज्य शामिल हैं। इन सभी राज्यों की सरकारों ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। वहीं, केंद्र सरकार भी जल्द अपने कर्मचारियों के लिए DA का ऐलान कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक यहां भी 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। केंद्र DA को 42 फीसदी से बढ़ाकर 46 फीसदी कर सकती है।

ये भी पढ़ें: 21 तोपों की सलामी से US देगा PM Modi को गार्ड ऑफ ऑनर, ये दौरा रचेगा इतिहास

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अगस्त 31, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026