---Advertisement---

World Students Day 2025 पर डॉ कलाम के समक्ष शीश नवा रहा देश! सीएम योगी समेत कई दिग्गजों के खास संदेश ने बटोरी सुर्खियां

World Students Day 2025 पर आज सीएम योगी, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम दिग्गजों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम को श्रद्धा-सुमन अर्पित किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 15, 2025 10:46 पूर्वाह्न

World Students Day 2025
Follow Us
---Advertisement---

World Students Day 2025: तमिलनाडु के रामेश्वरम में जन्मे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। देश के विभिन्न हिस्सों में इस खास अवसर पर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए हैं। कहीं विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता चल रही है, तो कहीं डॉ. कलाम की वैज्ञानिक कुशलता को याद कर उन्हें नमन किया जा रहा है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गजों ने भी इस क्रम में डॉ. कलाम को श्रद्धा-सुमन अर्पित किया है।

आज 15 अक्टूबर को मनाए जा रहे विश्व छात्र दिवस 2025 के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम को प्रेरणा स्रोत्र बताया है। सीएम योगी ने मुख्य रूप से ये बताने की कोशिश की है कि कैसे एपीजे अब्दुल कलाम की दूरदर्शिता और योगदान ने भारत को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में विश्व मानचित्र पर स्थापित किया। छात्रों को डॉ. कलाम से प्रेरित होकर राष्ट्र के लिए कुछ करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए।

15 अक्टूबर World Students Day 2025 पर सीएम योगी की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 15 अक्टूबर को मनाए जा रहे वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे पर खास प्रतिक्रिया दी है।

सीएम योगी के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने में अभूतपूर्व योगदान देने वाले महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति, ‘मिसाइल मैन’, ‘भारत रत्न’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनकी दूरदर्शिता और योगदान ने भारत को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में विश्व मानचित्र पर स्थापित किया। राष्ट्र की उन्नति हेतु उनका समर्पण हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

विश्व छात्र दिवस पर डॉ. कलाम को याद कर शीश नवा रहे दिग्गज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, नीतीश कुमार समेत तमाम दिग्गज नेता हैं जो आज विश्व छात्र दिवस के अवसर पर डॉ. अब्दुल कलाम को याद कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित कर रहे हैं।

https://twitter.com/narendramodi/status/1978291330418622968?t=c5iV-zxKzk7N6SbbX90jzg&s=19

डॉ. कलाम की जयंती पर पीएम मोदी लिखते हैं कि “डॉ कलाम को एक ऐसे दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में याद किया जाता है जिन्होंने युवा मन को प्रज्वलित किया और हमारे देश को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया। उनका जीवन हमें याद दिलाता है कि सफलता के लिए विनम्रता और कड़ी मेहनत बेहद ज़रूरी है। हम उनके द्वारा देखे गए भारत का निर्माण करते रहें। एक ऐसा भारत जो सशक्त, आत्मनिर्भर और करुणामय हो।”

गृह मंत्री अमित शाह लिखते हैं कि “डॉ. कलाम ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा, अटूट देशभक्ति और भारत प्रथम के सिद्धांत के साथ विज्ञान, रक्षा और तकनीकी नवाचारों में हमारे देश की प्रगति को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुँचाया।”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हैंडल से लिखा गया है कि “भारत रत्न और देश के सर्वप्रिय पूर्व राष्ट्रपति डॉ० ए० पी० जे० अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उनका जीवन, राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका योगदान और युवाओं को प्रेरित करने वाला उनका व्यक्तित्व सदैव हमें प्रेरणा देता रहेगा।”

इससे इतर भी तमाम दिग्गजों ने आज डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को याद करते हुए उनके सम्मान में शीश नवाया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026