Opposition Meeting LIVE: लोकसभा चुनाव का खाका तैयार करेगा विपक्ष, बैठक के लिए बेंगलुरु पहुंची 26 पार्टियां, एक साथ किया डिनर

Opposition Meeting LIVE: बेंगलुरु में आज विपक्षी दलों की दूसरी बैठक होने जा रही है। 2024 में बीजेपी को घेरने के लिए दो दिनों तक मंथन होगा।

Opposition Meeting

Opposition Meeting

Opposition Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 में NDA (National Democratic Alliance) को काउंटर करने के लिए विपक्ष लगातार बैठकें कर रहा है। इसी कड़ी में विपक्ष ने आज (18 जुलाई) को अपनी दूसरी बड़ी बैठक बुलाई है।

बैठक में कई विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल होंगे। सोमवार को 26 पार्टियां के नेता बैठक के लिए बेंगलुरु पहुंचे, जहां सभी ने एक साथ डिनर किया। इससे पहले 23 जुन को विपक्ष की बैठक हुई थी। बैठक में एक साथ चुनाव लड़ने पर सहमति बनी थी। वहीं, आज होने वाली बैठक में लोकसभा चुनाव सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है। बैठक में महागठबंधन ने नाम पर भी चर्चा होगी।

Exit mobile version