---Advertisement---

Patna News: 7 घंटे से भी कम समय में तय की जा सकेगी 535 KM की दूरी, पटना-हावड़ा Vande Bharat Express का दूसरा ट्रायल रन हुआ सफल

Patna News: देश में इन दिनों सेमी हाई स्पीड ट्रेनों की बहुत चर्चा है। इन्हें हम वंदे भारत एक्सप्रेस के नाम से जानते हैं। कहा जा रहा है कि इसकी रफ्तार ही इस ट्रेन की पहचान है। प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी, बंगाल समेत देश के अनेकों हिस्सों में इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन को झंडी दिखाई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 13, 2023 1:07 अपराह्न

Vande Bharat Express
Follow Us
---Advertisement---

Patna News: देश में इन दिनों सेमी हाई स्पीड ट्रेनों की बहुत चर्चा है। इन्हें हम वंदे भारत एक्सप्रेस के नाम से जानते हैं। कहा जा रहा है कि इसकी रफ्तार ही इस ट्रेन की पहचान है। प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी, बंगाल समेत देश के अनेकों हिस्सों में इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन को झंडी दिखाई है। अब खबर है कि जल्द ही यह ट्रेन बिहार के पटना से हावड़ा तक भी दौड़ती नजर आएगी। इसको लेकर दूसरे ट्रायल के भी सफल होने की बात सामने आ रही है। बता दें कि पटना से हावड़ा तक के बीच प्रस्तावित इस वंदे भारत ट्रेन का पहला ट्रायल 5 अगस्त को किया गया था।

6 घंटे 30 मिनट में तय करेगी 535 किमी की दूरी

वंदे भारत एक्सप्रेस की यह ट्रेन पटना से लेकर हावड़ा तक के 535 किमी के दूरी को 6 घंटे 30 मिनट में तय कर सकेगी। इसको लेकर सारी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। बता दे कि इसके पटना सिटी से खुलकर मोकामा, लखीसराय, जसीडीह, आसनसोल होते हुए हावड़ा तक जाने की खबर है। संचालन के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने की खबर है। इसके संचालन के साथ बिहार से बंगाल जाने वालों की मुश्किलें कम होंगी और बेहद ही कम समय में इस 535 किमी के दूरा को तय किया जा सकेगा।

प्रतिदिन हो सकता है वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन

खबरों की माने तो वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन पटना से हावड़ा के लिए प्रति दिन किया जा सकता है। जिसके तहत यह ट्रेन सुबह 8 बजे पटना से निकलकर 2 बजकर 30 मिनट पर साढ़े छः घंटे के समय लेने के साथ हावड़ा पहुंच जाएगी और फिर सेम डे में 3 बजकर 55 मिनट पर हावड़ा से निकलकर रात 10 बज कर 35 मिनट पर पटना पहुंच जाएगी। इससे यात्रियों के समय की काफी बचत भी होगी।

बिहार की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी ये

बता दें कि इसके उद्घाटन के साथ ही यह बिहार की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी। इससे पहले 27 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। हालाकि इसके उद्घाटन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। वहीं रेलवे का कहना है कि ट्रायल पूरा होने के बाद इसके किराया और उद्घाटन जैसी अन्य जरुरी चीजों पर निर्णय लिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026