---Advertisement---

Patna News: पटना को सजाने सवांरने में जुटी सरकार, महीनेभर में 16 पार्कों का होगा उद्घाटन

Patna News: बिहार की राजधानी पटना को सजाने-संवारने में नीतीश सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। अगस्त महीने में 16 नए पार्कों का उद्घाटन किया जाएगा। इन पार्कों को पटना के पॉश इलाकों में बनाया जा रहा है। कंकड़बाग और पाटलिपुत्र जैसे इलाकों में पार्कों को बनाया जा रहा है। तीन पार्कों का उद्घाटन ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 3, 2023 6:18 अपराह्न

patna park
Follow Us
---Advertisement---


Patna News: बिहार की राजधानी पटना को सजाने-संवारने में नीतीश सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। अगस्त महीने में 16 नए पार्कों का उद्घाटन किया जाएगा। इन पार्कों को पटना के पॉश इलाकों में बनाया जा रहा है। कंकड़बाग और पाटलिपुत्र जैसे इलाकों में पार्कों को बनाया जा रहा है।

तीन पार्कों का उद्घाटन

गुरुवार को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री Tej Pratap Yadav ने तीन पार्कों का उद्घाटन किया। तेज प्रताप ने राजेंद्र नगर 8सी पार्क, मैकडॉवेल गोलंबर पार्क-2 और मैकडॉवेल गोलंबर पार्क-3 का उद्घाटन किया। फिलहाल में शहर में 100 से ज्यादा पार्कों हैं। पटना पार्क प्रभाग के DFO शशिकांत कुमार ने कहा कि आम लोगों के लिए पार्क कल खोल दिया जाएगा। वहीं इस महीने शहर में कुल 16 पार्कों को लोगों के खोल दिया जाएगा। इन पार्कं में चारदीवारी, रास्ते, खुला व्यायामशाला, बैठने का इंतजाम, रौशनी, पीने का पानी और शौचालय का इंतजाम होगा। पार्क में झूलों के साथ-साथ मैदान जैसी सुविधा का इंतजाम करने की योजना है।


पार्क में सैर करने वालों के खास इंतजाम

DFO के मुताबिक सुबह और शाम की सैर करने वालों के लिए खास सुविधा मुहैया कराई जाएगी। पार्कों में रोजाना सुबह 5.30 बजे से रात 8 बजे तक प्रवेश नि:शुल्क होगा। वहीं पार्क में कचरे का निपटारा करने के लिए वर्मीकम्पोस्ट यूनिट शुरू किया जाएगा। वहीं नए पार्क बनने से स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026