---Advertisement---

Patna News: राजधानी पटना में नहीं लगेगा जाम, ट्रैफिक पुलिस ने बनाया अचूक प्लान    

Patna News: पटना ट्रैफिक पुलिस ने जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बड़ी जानकारी साझा की है। दरअसल पटना यातायात पुलिस ने एक अचूक प्लान बनाया है। ऐसे में अब माना जा रहा है, कि नए इस प्लान के मुताबिक राजधानी पटना में अब जाम की समस्या नहीं होगी।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 27, 2023 5:59 अपराह्न

Patna News
Follow Us
---Advertisement---

Patna News: किसी भी राज्य की राजधानी में अक्सर जाम की समस्या देखी गयी है। इसमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से लेकर मुंबई, भोपाल, पणजी, लखनऊ, रांची, जयपुर और पटना इत्यादि शामिल है। ऐसे में इससे निजात पाने और लोगों की समय की बचत हो इसके लिए पटना ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी जानकारी साझा की है। 

बता दें कि बीते दिनों पटना ट्रैफिक पुलिस ने सड़क मार्ग व अन्य स्थानों पर जाम की समस्या से निजात पाने के लिए पटना वासियों को जगह-जगह ट्रैफिक रूल का पाठ पढ़ाया था। ऐसे में अब पटना की यातायात पुलिस ने जाम की समस्या को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रही है। आइए जानते है, कि आखिरकार यातायात पुलिस ने कौन सा अचूक फार्मूला बनाया है, जो पटना वासियों के लिए रामबाण साबित होगा! 

पटना यातायात पुलिस ने दी जानकारी

सभी पटना वासियों की ध्यान एक तरफ एकत्रित करने के लिए सबसे पहले पटना ट्रैफिक पुलिस ने  लोगों से अपील किया कि यदि पूरे पटना शहर में कहीं भी आपको जाम दिखे तो आप फौरन यातायात नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 94706-30615 पर सूचना दें। हम त्वरित रूप से इसके निवारण के लिए आपके समक्ष उपस्थित होंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया, कि इस दौरान यदि कोई भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके ऊपर कार्रवाई भी की जाएगी।  

ट्रैफिक एसपी पुरन कुमार झा ने कहीं बड़ी बात

इस सन्दर्भ में पटना यातायात ट्रैफिक एसपी पुरन कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया, कि यह कदम जाम की समस्या को दूर करने के लिए  किया जा रहा है। सभी से अपील है, कि यातायात नियंत्रण कक्ष के मोबाइल पर सूचना दें।  ट्रैफिक पुलिस का यह मोबाइल नंबर 24 घंटे एक्टिव रहेगा। राजधानी में यदि किसी को कोई भी दिक्कत होती है तो वह इस  नंबर पर फोन कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026