---Advertisement---

चुनावी मैदान में निर्दलीय ताल ठोक रहे Pawan Singh पर BJP की बड़ी कार्रवाई, जारी हुआ निष्कासन आदेश; जानें डिटेल

Pawan Singh: बीतते समय के साथ लोक सभा 2024 का चुनाव बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने समीकरण को साध कर बड़े-बड़े दावे करती नजर आ रही हैं तो वहीं वोटर्स साइलेंट मोड में मतदान का इंतजार कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 22, 2024 12:46 अपराह्न | Updated: मई 22, 2024 4:56 अपराह्न

Pawan Singh
Follow Us
---Advertisement---

Pawan Singh: बीतते समय के साथ लोक सभा 2024 का चुनाव बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने समीकरण को साध कर बड़े-बड़े दावे करती नजर आ रही हैं तो वहीं वोटर्स साइलेंट मोड में मतदान का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच निर्दलीय प्रत्याशियों का भी खूब जोर है और उनके काफिले व उन्हें मिलने वाले जनसमर्थन की खूब चर्चा हो रही है। ऐसे ही एक निर्दलीय प्रत्याशी हैं भोजपुरी सिंगर पवन सिंह जिनको लेकर चर्चाओं का बाजार खूब गरम है।

पवन सिंह बिहार की काराकाट लोक सभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में है। हालाकि चुनावी मैदान में निर्दलीय ताल ठोकना उन्हें महंगा पड़ता नजर आ रहा है और भाजपा ने उन पर पार्टी अनुशासन के विरुद्ध जाने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

पवन सिंह पर BJP की बड़ी कार्रवाई

पवन सिंह यूं तो इन दिनों काराकाट लोक सभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में हैं पर वो आधिकारिक रूप से भाजपा के सदस्य है। भाजपा ने इसी क्रम में आज भोजपुरी सिंगर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है।


BJP की ओर से एक पत्र जारी किया गया है जिसमे स्पष्ट किया गया है कि “पवन सिंह का एनडीए के आधिकारिक प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ना दल विरोधी कार्य है। उनके इस कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। ऐसे में पवन सिंह को इस दल विरोधी कृत्य के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।”

निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं पवन सिंह

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह को भाजपा ने बंगाल की आसनसोल लोक सभा सीट से पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार बनाया था। हालाकि कुछ कारणों से उन्हें टिकट वापस करना पड़ा। इसके बाद पवन सिंह ने बिहार की काराकाट लोक सभा सीट से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया और निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतर गए।

काराकाट लोक सभा सीट पर उनका मुकाबला एनडीए समर्थित प्रत्याशी उपेन्द्र कुशवाहा व इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राजाराम सिंह से है। बता दें कि काराकाट सीट पर लोक सभा चुनाव 7वें चरण के दौरान 1 जून को होना है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि पवन सिंह के दावे कहां तक सही साबित होते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026