---Advertisement---

PM Kisan Yojana: ध्यान दें! इन गलतियों के कारण रूक सकता है पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त का पैसा, जानें पूरी खबर

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार की तरफ से किसानों के लिए कई तरह की योजना चलाई जा रही है। उसमे से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के माध्यम से किसानों के खाते में सीधे पैसे भेजे जाते है। किसान परिवारों को अब तक दी गई वित्तीय सहायता की राशि 3 लाख ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 31, 2024 6:24 अपराह्न

PM Kisan Yojana
Follow Us
---Advertisement---

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार की तरफ से किसानों के लिए कई तरह की योजना चलाई जा रही है। उसमे से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के माध्यम से किसानों के खाते में सीधे पैसे भेजे जाते है। किसान परिवारों को अब तक दी गई वित्तीय सहायता की राशि 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। इसके साथ ही 11 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ मिला है। सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त किसानों के खाते में भेज दी गई है। अब किसानों को 17वीं किस्त का इंतजार है लेकिन कई किसान ऐसे भी हो सकते है जिनकी किश्त अटक सकता है चलिए आपको बताते है इसका कारण।

क्या है PM Kisan Yojana?

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, ताकि वह अपनी खेती के लागत को कम कर सके। बता दें कि यह राशि किसानों के खाते में 3 किश्तों में दी जाती है। गौरतलब है कि किसानों को हर 4 महीने के बाद एक किस्त भेजी जाती है।

इन कारणों से रूक सकती है 17वीं किस्त

●पीएम किसान योजना के तहत ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। 31 मार्च 2024 तक केवाईसी जरूर करा लें। अगर केवाईसी नही होती है तो हो सकता है कि आपकी 17वीं किस्त अटक जाए।

●लाभार्थी किसानों को भूमि का सत्यापन कराना जरूरी है। अगर वह ऐसा नही करते है तो हो सकता है कि उनकी 17वी किस्त रूक जाए।

●पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त का लाभ लेने के लिए अपना आधार कार्ड बैंक के साथ जरूर लिंक करवा ले।

●अगर किसान द्वारा बैंक आकउंट की जानकारी गलत दी जाती है तो भी 17वीं किस्त मिलने में दिक्कत आ सकती है।

कॉमन सर्विस सेंटर से भी करा सकते है केवाईसी

किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर रजिस्ट्रेशन और ई-केवाईसी दोनों करवा सकते हैं। इससे किसानों को कोई परेशानी भी नही होगी और आसानी से केवाईसी पूरा हो जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 21, 2026

Punjab News

अप्रैल 21, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 21, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 21, 2026

कल का मौसम 22 April 2026

अप्रैल 21, 2026

Heatwave Alert 22 April 2026

अप्रैल 21, 2026