---Advertisement---

भारत में प्रधानमंत्री की कुर्सी पर सबसे ज्यादा दिन बैठने वाले बने PM Modi, उपलब्धि का बॉलीवुड में जश्न, कंगना रनौत से लेकर विक्रांत मैसी तक ने किया रिएक्ट

PM Modi: भारतीय प्रधानमंत्री के इतिहास में रिकॉर्ड दर्ज करने के साथ ही फिलहाल पीएम नरेंद्र मोदी हर तरफ चर्चा में आ गए है। इस दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई लोगों ने उन्हें उपलब्धि की बधाई दी है। विक्रांत मैसी से लेकर कंगना रनौत तक है शामिल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 10, 2026 11:05 पूर्वाह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: 10 जून का दिन भारत के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा क्योंकि इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसा माइलस्टोन हासिल किया है जो अब तक किसी भी पीएम ने करके नहीं दिखाया। यह निश्चित तौर पर पीएम मोदी के लिए लोगों का जुनून, उनकी नेकदिली और देश को लेकर उनके प्यार को दिखाने के लिए काफी है। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी लगातार 4,399 दिन ऑफिस में पूरे कर लेंगे। ऐसे में अब तक सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाले पहले पीएम को पीछे छोड़ गए हैं। भारत के लोगों के लिए यह किसी जश्न से कम नहीं है और बॉलीवुड के तमाम सितारों ने इस पर रिएक्ट किया है जिसमें विक्रांत मैसी से लेकर अनुपम खेर कंगना रनौत का नाम शामिल है।

PM Modi को लेकर विक्रांत मैसी ने क्या कहा

विक्रांत मैसी ने आइएएनएस से ​बातचीत में कहा, “यह अच्छी बात है कि वह इतने सालों से सेवा कर रहे हैं। लीडर वह होता है जिसे लोग देश और लोगों के लिए काम करने के लिए चुनते हैं।”

पीएम मोदी की उपलब्धि पर क्या बोले शेखर सुमन

वहीं शेखर सुमन ने इस दौरान कहा, “यह बहुत अच्छी बात है कि हमारे लीडर इसी तरह आगे बढ़ते रहते हैं, देश का ख्याल रखते हैं और हमेशा इसकी भलाई के बारे में सोचते हैं, चाहे वह 2 साल के लिए हो, 20 साल के लिए हो या 40 साल के लिए हो।”

रजा मुराद का पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर पैग़ाम

इस दौरान रजा मुराद ने कहा, “मोदी जी प्रधानमंत्री के तौर पर 4,399 दिन पूरे कर रहे हैं। यह एक अहम पड़ाव है और आज एक ऐतिहासिक पल बन रहा है। इससे पहले, स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू ने 4,398 दिनों तक प्रधानमंत्री के तौर पर काम किया था। मोदी जी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। जनता का उन पर बहुत भरोसा है, जो उनकी बहुत ज़्यादा लोकप्रियता और लोगों की उन्हें इस भूमिका में बने रहने की इच्छा को दिखाता है। ऐसी उपलब्धियां सिर्फ़ जनता के सपोर्ट से ही मुमकिन हैं।”

क्या बोले पीएम मोदी को लेकर अनुपम खेर

अनुपम खेर ने इस मौके पर कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में लोकतंत्र के इतिहास में एक नया चैप्टर जोड़ रहे हैं। सबसे लंबे समय तक देश की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री के तौर पर, किसी व्यक्ति का प्रधानमंत्री के तौर पर नाम लेना सिर्फ़ उसकी काबिलियत ही नहीं है, बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र की मज़बूती और लोगों के भरोसे का भी सबूत है। किसी भी लोकतंत्र में इतने लंबे समय तक लोगों का सपोर्ट और भरोसा बनाए रखना आसान नहीं है।”

कंगना रनौत ने दी पीएम मोदी को इस तरह बधाई

इसके अलावा भारत माता विधाता में बहुत नजर आने वाली कंगना रनौत ने भी एक पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए नजर आई। देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दी है।

हमारी तरफ से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि की बधाई।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026