---Advertisement---

Post Budget Webinar में पीएम मोदी ने प्राइवेट सेक्टर को लेकर कही बड़ी बात

Post Budget Webinar को संबोधित करते हुए मंगलवार को पीएम मोदी ने कहा कि प्राइवेट सेक्टर को सपोर्ट करने की जरूरत है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 7, 2023 2:29 अपराह्न

Post Budget Webinar
Follow Us
---Advertisement---

Post Budget Webinar: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यानि मंगलवार को बजट के बाद होने वाले पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित किया है. इस दौरान उन्होंने फाइनेंशियल सेक्टर (Financial Sector) पर भारत की प्रगति के बारे में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था का चमकता हुआ सितारा है। उन्होंने कहा कि भारत आज जी20 की प्रेसिडेंसी का भी दायित्व उठा रहा है. साथ ही साल 2021-22 में भारत को अब तक का सबसे ज्यादा एफडीआई (FDI) हासिल हुआ है।

‘भारत की स्थिति बिल्कुल अलग’

पोस्ट बजट वेबिनार (Post Budget Webinar) को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने UPI और RuPay का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये दोनों दुनिया में हमारी एक पहचान है. यह बस अत्यधिक सुरक्षित टेक्नोलॉजी और कम लागत वाला नहीं है। हम भारत में एक बड़े बदलाव की ओर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे प्राइवेट सेक्टर को भी सपोर्ट करना होगा जो भौगोलिक क्षेत्र और आर्थिक सेक्टर की प्रगति के लिए काम कर रहे हैं। पहले की तुलना में आज भारत में स्थिति बिल्कुल अलग है। पहले बस टैक्स रेट की बात छाई रहती थी, लेकिन आज ऐसा नहीं है।

‘जमीन तक लाभ पहुंचाने की जरूरत’

वेबिनार को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जरूरत है कि बैकिंग सिस्टम में जो मजबूती आई है उसका लाभ ज्यादा से ज्यादा जमीन तक पहुंचाया जाए. सरकार की नीतियों का असर हो रहा है. उन्होंने कहा कि फाइनेंशियल इंक्लूजन की पहल का फायदा करोड़ों लोगों तक पहुंचा है। ये सभी पारंपरिक आर्थिक सिस्टम से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें: Holi Celebrations: विदेशी राजदूतों ने धूमधाम से मनाया होली, ‘रंग बरसे…’,गाने पर डांस कर मचाया धमाल

देश में एक अलग ही उत्साह

नरेंद्र मोदी ने कहा कि वोकल फॉर लोकल (Vocal for Local) और आत्मनिर्भरता मिशन को लेकर देश में एक अलग ही उत्साह है। भारत के पास ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर और टैलेंट है कि यह हमारे फाइनेंसियल सिस्टम को टॉप पर पहुंचा सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 6, 2026

Arvind Kejriwal

अगस्त 6, 2026

Noida International Airport

अगस्त 6, 2026

कल का मौसम 7 August 2026

अगस्त 6, 2026

Rain Alert 7 August 2026

अगस्त 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 6, 2026