---Advertisement---

PM Modi ने Dwarka Expressway का किया उद्घाटन, बोले- दिल्ली-NCR के लोगों के लिए ‘गियर शिफ्ट’

Dwarka Expressway: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा के लोगों को बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने आज द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया है। इसका फायदा दिल्ली-एनसीआर के लोगों को पहुंचेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, “मुझे खुशी है कि आज मुझे द्वारका एक्सप्रेस-वे देश ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 11, 2024 2:48 अपराह्न

Dwarka Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Dwarka Expressway: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा के लोगों को बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने आज द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया है। इसका फायदा दिल्ली-एनसीआर के लोगों को पहुंचेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, “मुझे खुशी है कि आज मुझे द्वारका एक्सप्रेस-वे देश को समर्पित करने का अवसर मिला है। इस प्रोजेक्ट पर 9,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। आज से दिल्ली और हरियाणा के बीच परिवहन का अनुभव हमेशा के लिए बदल जाएगा। ये आधुनिक एक्सप्रेसवे न सिर्फ गाड़ियों में, बल्कि दिल्ली NCR के लोगों की जिंदगी में भी ‘गियर शिफ्ट’ करेगा।”

PM Modi ने किया Dwarka Expressway का उद्घाटन

इतना ही नहीं पीएम मोदी ने एक्सप्रेसवे समेत 144 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया है। जिसका फायदा लोगों को भविष्य में मिलेगा। इस भव्य कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। द्वारका एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने एक महारैली भी की है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में समर्थक एवं कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं।

द्वारका एक्सप्रेसवे की खासियत

द्वारका एक्सप्रेसवे से सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा के लोगों को मिलेगा। Dwarka Expressway की खासियत की बात करें तो ये एक एलिवेटेड एक्सप्रेसवे है। इसके बनने से दिल्ली और गुरुग्राम की दूरी 25 मिनट में पूरी की जा सकेगी। ये 8 लेन एक्सप्रेसवे है। जो कि, 19 किमी लंबा है। ये दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गुरुग्राम बाईपास तक जुड़ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026