---Advertisement---

पर्यटन स्थलों में मालदीव को मात दे सकता है लक्षद्वीप! जानें PM मोदी के दौरे के बाद सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी चर्चा

PM Modi Lakshadweep Visit: लक्षद्वीप भारत देश के सबसे खूबसूरत और छोटे केंद्र शासित प्रदेशों में से एक गिना जाता है। ये केन्द्र शासित प्रदेश हिंद महासागर में स्थित है जो कि आगामी भविष्य में भारत के बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक हो सकता है। दरअसल बीते दिनों पीएम मोदी लक्षद्वीप दौरे पर थे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 6, 2024 11:41 पूर्वाह्न

PM Modi Lakshadweep Visit
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi Lakshadweep Visit: लक्षद्वीप भारत देश के सबसे खूबसूरत और छोटे केंद्र शासित प्रदेशों में से एक गिना जाता है। ये केन्द्र शासित प्रदेश हिंद महासागर में स्थित है जो कि आगामी भविष्य में भारत के बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक हो सकता है। दरअसल बीते दिनों पीएम मोदी लक्षद्वीप दौरे पर थे। उन्होंने इस दौरान समुद्र तट पर सुबह का आनंद लिया और साथ स्नोर्कलिंग का आनंद भी लिया। पीएम के लक्षद्वीप दौरे के बाद से इसकी तुलना हिंद महासागर में स्थित द्वीप देश मालदीव से की जा रही है। दरअसल देश-दुनिया विभिन्न हिस्से से भारी संख्या में पर्यटक मालदीव में अपनी छुट्टियां मनाने जाते हैं। इसमें भारतीय लोगों के साथ दुनिया के तमाम बड़े सेलिब्रेटी भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि आगामी समय में लक्षद्वीप भी एक बड़ा पर्यटन स्थल के रुप में उभर सकता है और मालदीव को मात दे सकता है।

पीएम मोदी का लक्षद्वीप दौरा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीते दिनों केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने हिंद महासागर में स्थित इस स्थान का खूब आनंद लिया। पीएम मोदी ने अपने लक्षद्वीप दौरे से जुड़ी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की जिसको लेकर खूब प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी लक्षद्वीप के मार्निग वाक का आनंद ले रहे हैं और कुर्सियों पर स्थाई मुद्रा में बैठे हैं। वहीं पीएम स्नोर्कलिंग के साथ समुद्र सतह के नीचे भी पहुंचे जहां उन्होंने जलीय जीवन को करीब से देखा।

पीएम मोदी ने अपने इस लक्षद्वीप दौरे के बाद लोगों से अपील की है कि वे अपनी लिस्ट में लक्षद्वीप को भी जरुर शामिल करें। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा है कि लक्षद्वीप की सुबह और शाम का मौसम आनंददायक है जो कि लोगों को रोमांच से भर सकता है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद सोशल मीडिया पर अलग तरह की चर्चा का दौर शुरू है। दावा किया जा रहा है कि अब पीएम के दौरे के बाद मालदीव का पर्यटन प्रभावित होगा और लक्षद्वीप का पर्यटन बढ़ता नजर आएगा। दरअसल मालदीव के लाखों लोगों के लिए पर्यटन एक प्रमुख उद्योग के रुप में माना जाता है। इस छोटे से द्वीप देश की एक तिहाई अर्थव्यवस्था भी पर्यटन पर टिकी है। ऐसे में पीएम मोदी के दौरे के बाद लोग अब लक्षद्वीप की ओर आकर्षित हो सकेंगे और यहां पर्यटन का क्रम बढ़ने के आसार हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026