---Advertisement---

PM Modi ने काजीरंगा नेशनल पार्क में हाथी की सवारी का लिया आनंद, असम में कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दो दिवसीय दौरे पर है। इसी बीच सुबह-सुबह पीएम मोदी काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे। जहां उन्होंने हाथी पर सवारी भी की। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार वह 1957 के बाद यूनेस्को विश्र्व धरोहर स्थल का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री है। पीएम मोदी ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 9, 2024 12:26 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दो दिवसीय दौरे पर है। इसी बीच सुबह-सुबह पीएम मोदी काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे। जहां उन्होंने हाथी पर सवारी भी की। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार वह 1957 के बाद यूनेस्को विश्र्व धरोहर स्थल का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री है। पीएम मोदी ने पहले हाथी सफारी की, जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय उद्यान के सेंट्रल कोहोरा रेंज के भीतर स्थित मिहिमुख क्षेत्र के अंदर एक जीप सफारी की।

PM Modi ने क्या कहा?

PM Modi ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “आज सुबह मैं असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में था। हरे-भरे हरियाली के बीच स्थित, यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल राजसी एक सींग वाले गैंडे सहित विविध वनस्पतियों और जीवों से समृद्ध है”।

पीएम मोदी असम के लोगों को देंगे बड़ी सौगात

गौरतलब है कि PM Modi असम के दो दिवसाय दौरे पर है। इस दौरान वह 18000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। परियोजनाएं असम सरकार और केंद्र सरकार दोनों द्वारा शुरू की जा रही हैं। शुक्रवार को वह सबसे पहले तेजपुर हवाई अड्डे पर उतरे, जहां मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका स्वागत किया।

PM Modi ने लोगों से काजीरंगा नेशनल पार्क आने का किया आग्रह

PM Modi ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर काजीरंगा नेशनल पार्क की कुछ सुंदर तस्वीर डाली और लिखा कि मैं आप सभी से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा करने और इसके परिदृश्यों की अद्वितीय सुंदरता और असम के लोगों की गर्मजोशी का अनुभव करने का आग्रह करूंगा। यह एक ऐसी जगह है जहां हर यात्रा आत्मा को समृद्ध करती है और आपको असम के दिल से गहराई से जोड़ती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026