---Advertisement---

PM Modi: अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति से मिलेंगे पीएम मोदी, पहला हिंदू मंदिर का करेंगे उद्घाटन; जानें पूरी खबर

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कतर की अपनी यात्रा से पहले मंगलवार को कहा कि भारत ने वाणिज्य और निवेश, ऊर्जा सुरक्षा और सैन्य सहित कई क्षेत्रों में दोनों देशों के साथ अपने सहयोग को बढ़ाया और गहरा किया है। 14-15 फरवरी को PM Modi का निर्धारित दौरा 14-15 ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 13, 2024 4:16 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कतर की अपनी यात्रा से पहले मंगलवार को कहा कि भारत ने वाणिज्य और निवेश, ऊर्जा सुरक्षा और सैन्य सहित कई क्षेत्रों में दोनों देशों के साथ अपने सहयोग को बढ़ाया और गहरा किया है।

14-15 फरवरी को PM Modi का निर्धारित दौरा

PM Modi
फाइल फोटो प्रतिकात्मक

14-15 फरवरी को कतर की अपनी यात्रा से पहले, पीएम मोदी 13-14 फरवरी को संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा करेंगे। दोनों देशों के बीच सहयोग के व्यापक स्तर को देखते हुए, यह यूएई की उनकी आठवीं यात्रा होगी और इसका काफी महत्व होगा। बता दें किअबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर बनकर तैयार हो गया है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 फरवरी को इस विराट हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे।

PM Modi करेंगे कतर की दूसरी यात्रा

2014 के बाद से PM Modi की कतर की दूसरी यात्रा उस देश के सरकार द्वारा आठ पूर्व भारतीय नौसेना सदस्यों की रिहाई को मंजूरी देने के तुरंत बाद हो रही है, जिन्हें जासूसी में उनकी कथित भागीदारी के लिए कैद किया गया था और भारी सजा दी गई थी।


पिछले नौ वर्षों में, व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा और शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में यूएई के साथ हमारा सहयोग कई गुना बढ़ गया है। पीएम मोदी ने एक बयान में कहा, हमारा सांस्कृतिक और लोगों से लोगों का जुड़ाव पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है।

PM Modi की UAE यात्रा का महत्व

संयुक्त अरब अमीरात के निवेश मंत्रालय ने हाल ही में भारत के साथ तीन MoU पर हस्ताक्षर किए है। ये MoU नवीकरणीय ऊर्जा, फूड प्रोसेसिंग और हेल्थकेयर सेक्टर में भारत की अर्थव्यवस्था का साथ देने के लिए यूएई को प्रतिबद्ध ता को दिखाता है उनके सहयोग से भारतीय अर्थव्यवस्था इस वित्तीय वर्ष में 7.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

Pan Masala Packaging

अगस्त 12, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026