---Advertisement---

Indian Navy Qatar News: कतर की जेल में बंद 8 पूर्व नौसैनिकों के फांसी की सजा पर रोक, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत; जानें पूरा मामला

Indian Navy Qatar News कतर की जेल में बंद 8 पूर्व नौसैनिकों के फांसी की सजा पर रोक

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 28, 2023 10:13 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 29, 2023 11:19 पूर्वाह्न

Indian Navy Qatar News
Follow Us
---Advertisement---

Indian Navy Qatar News: कतर में पूर्व भारतीय नौसैनिकों की मौत की सजा पर रोक लग गई है। आपको बताते चले कि कतर की कोर्ट ने एक अज्ञात मामले में 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाई थी। उनपर कथित तौर पर जासूसी करने का आरोप है। इसके बाद भारत ने इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके बाद कोर्ट की तरफ से भारतीय नौसैनिकों की मौत की सजा पर रोक लगा दी गई है। वहीं भारत के लिए यह एक बड़ी कूटनीतिक जीत मानी जा रही है। हालांकि विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमे विस्तृत फैसले का इंतजार है।

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

“हमने ‘दहरा ग्लोबल’ मामले में कतर की अपील अदालत के आज के फैसले पर गौर किया है, जिसमें सजाएं कम कर दी गई हैं। विस्तृत फैसले की प्रतीक्षा है। कतर में हमारे राजदूत और अन्य अधिकारी अदालत में मौजूद थे आज परिवारजनों सहित अपील की। हम मामले की शुरुआत से ही उनके साथ खड़े हैं और हम सभी कांसुलर और कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे। हम इस मामले को कतरी अधिकारियों के समक्ष भी उठाना जारी रखेंगे।”

क्या है पूरा मामला

नौसेना के 8 पूर्व कर्मियों के कथित जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और कतर की एक एक अदालत ने उन्हे फांसी की सजा सुनाई थी। वहीं भारतीय पूर्व नौसैनिक दोहा स्थित अल- दहरा ग्लोबल कंपनी के कर्मचारी थे। उन्हें अगस्त 2022 में हिरासत में लिया गया था उनके खिलाफ आरोपों को कतर के अधिकारियों ने सार्वजनिक नही किया था। आपको बता दें कि भारत ने पिछले महीने ही इस सजा के खिलाफ कतर में अपीलीय अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।     

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran War

जून 28, 2026

US-Iran War

जून 27, 2026

Venezuela Earthquakes

जून 26, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

POK Protest

जून 25, 2026

India-US Trade Deal

जून 25, 2026