PM Modi: राजस्थान निकाय चुनाव में एक बार फिर बीजेपी की बंपर जीत हुई है। जयपुर समेत कई जिलों में बीजेपी के मेयर बनने की उम्मीद है। हालांकि इस चुनाव में कांग्रेस ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और बीजेपी को कड़ी टक्कर दी है। सबसे खास बात है कि निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी करीब 2000 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है। इसी बीच पीएम मोदी ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और राजस्थान के लोगों का आभार प्रकट किया है। चलिए आपको बताते है कि क्या है इसके मायने।
बीजेपी की बंपर जीत से गदगद हुए PM Modi
बता दें कि राजस्थान निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। इसी को लेकर PM Modi ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि “राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए जनता-जनार्दन का हृदय से आभार। यह झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण है।
राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए जनता-जनार्दन का हृदय से आभार।
यह झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण है।
यहां के मेरे परिवारजनों के इस जनादेश से एक बार फिर साफ हो गया है कि डबल इंजन सरकार की सुशासन एवं विकास की नीतियों को उनका पूरा…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 14, 2026
यहां के मेरे परिवारजनों के इस जनादेश से एक बार फिर साफ हो गया है कि डबल इंजन सरकार की सुशासन एवं विकास की नीतियों को उनका पूरा समर्थन है। इससे राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ ही जन-जन के जीवन में खुशहाली लाने का हमारा संकल्प भी और सशक्त होगा। इस अवसर पर सभी विजयी प्रत्याशियों के साथ ही पार्टी के समर्पित और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को मेरी बहुत-बहुत बधाई”!
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताई खुशी
राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद भजनलाल शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि “आज, मैं राजस्थान के लोगों का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने राज्य के नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक और शानदार जीत दिलाई है। मैं उन सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने इस जीत को हासिल करने के लिए अपना समय और मेहनत लगाई।
#WATCH | Jaipur: Rajasthan CM Bhajanlal Sharma says, “Today, I express my sincere gratitude to the people of Rajasthan for the historic and magnificent victory achieved by the Bharatiya Janata Party in the state’s municipal body elections. I also thank all the party workers who… pic.twitter.com/EviUFCgsEM
— ANI (@ANI) September 14, 2026
मैं यह जीत उन्हें और राजस्थान की जनता को समर्पित करता हूँ और उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ देता हूँ। राजस्थान की जनता ने हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले ढाई वर्षों में राज्य में हुए ऐतिहासिक कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित राजस्थान’ के विज़न को अपनाया है।”
