---Advertisement---

PM Modi बोले-‘हमने प्रॉमिश के साथ परफॉर्मेंस भी जोड़ी, तब बनी इंडिया मूमेंट’   

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) कल शनिवार 18 मार्च को एक बार फिर #India_Today_Conclave_2023 के मंच पर पहुंचे। पीएम मोदी ने कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया भी कहने पर मजबूर हो गई है कि ‘इट्स इंडियाज मूमेंट’ क्यों कि हमने देश को प्रॉमिश के साथ परफॉर्मेंस जोड़कर दिया है। तब हमें दूसरे कार्यकाल का मौका दिया।  

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 19, 2023 2:13 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

PM Narendra Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) कल शनिवार 18 मार्च को एक बार फिर #India_Today_Conclave_2023 के मंच पर पहुंचे। उन्होंने आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि आज दुनिया भी कहने पर मजबूर हो गई है कि ‘इट्स इंडियाज मूमेंट’ क्यों कि हमने देश को प्रॉमिश के साथ परफॉर्मेंस जोड़कर दिया है। तब हमें दूसरे कार्यकाल का मौका दिया।  इस कॉन्क्लेव को कल 7वीं बार संबोधित करते हुए इस मंच के माध्यम से अपनी एनडीए सरकार के 9 साल के शासनकाल का रिपोर्ट कार्ड देश के सामने रखा। उन्होंने अपनी सरकार के द्वारा किए गए आर्थिक,सामाजिक, रणनीतिक, कूटनीतिक तथा राजनीति जैसे मुद्दों के समग्र विकास के हर एक पहलू पर अपने विचार और मंशा सामने रखी।

प्रॉमिश के साथ परफॉर्मेंस है इंडिया मूमेंट

पीएम मोदी ने कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कल विस्तार से अपने देश के भविष्य की नीतियों को लेकर अपने विचार और मंशा सामने रखी। उन्होंने बताया कि आज सारी दुनिया के बुद्धिजीवी, अर्थशास्त्री और विशेषज्ञ ये कह रहे हैं कि It is India’s Moment. ये कोई सामान्य बात नहीं है। आज के इंडिया मूमेंट की विशेषता यही है कि हमने देश को प्रॉमिश के साथ परफॉर्मेंस जोड़कर दिया। तब देश ने हमें दूसरे कार्यकाल का मौका दिया। ये एक नया इतिहास बन रहा है। जिसके हम सभी साक्षी हैं। पहले देश के भ्रष्टाचार, घोटालों की खबरें आतीं थीं,अब भ्रष्टाचारियों पर एक्शन की आती हैं।

ये भी पढ़ें: SP National Executive Meeting: 2024 में भाजपा से लड़ेगा नया गठबंधन, कांग्रेस पर

9 साल में भारत की उपलब्धियों को गिनाया

आज पूरी दुनिया भारत को लेकर विश्वास से भरी हुई है। क्योंकि भारत आज दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गई है। भारत नंबर वन डेटा कंज्यूमर बन गया, दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक है। ग्लोबल फिनटेक एडॉप्श रेट में नं-1 है। तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज इतनी सारी वैश्विक चुनौतियां हैं कि पिछले 100 साल में दुनिया ने इतनी बड़ी महामारी के बीच मानवीय संकट को झेला है। दो देश युद्धरत हैं और दुनिया की आपूर्ति श्रृंखला अस्त-व्यस्त हो गई है। इन सब चुनौतियों के बीच भारत विश्व में अडिग खड़ा रहा। जिसका सुखद परिणाम है कि भारत को दुनिया ने नेतृत्व करने का G-20 के रूप में योग्य मान लिया है और हम ये सिद्ध भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Bageshwar Dham: मुंबई में Dhirendra Shastri का विरोध और MP के नेता मत्था टेकते हैं, भाजपा ने ली चुटकी-नाटक करती है कांग्रेस

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026