---Advertisement---

PM Modi US Visit: अमेरिका और मिस्र के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, विदेश मंत्रालय ने जारी किया पूरा शेड्यूल

PM Modi US Visit: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर विदेश दौरे पर रवाना होने वाले है। उनका यह दौरा दो बड़े देश अमेरिका और मिश्र के लिए तय किया गया है। इस बात की पुष्टि खुद विदेश मंत्रालय ने की है। साथ ही मंत्रालय ने जानकारी देते हुए यह बताया कि PM ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जून 16, 2023 5:21 अपराह्न

PM Modi US Visit News
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi US Visit: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर विदेश दौरे पर रवाना होने वाले है। उनका यह दौरा दो बड़े देश अमेरिका और मिश्र के लिए तय किया गया है। इस बात की पुष्टि खुद विदेश मंत्रालय ने की है। साथ ही मंत्रालय ने जानकारी देते हुए यह बताया कि PM Modi का यह दौरा 20 जून से लेकर 25 जून तक रहने वाला है। जहां पीएम मोदी दोनों ही देशों में अहम् बैठक करने वाले है। यहां वह भारतीय समुदाय के लोगों को न सिर्फ संबोधित करेंगे बल्कि अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत भी करेंगे। साथ ही देश दुनिया में क्या चल रहा है उन अहम् मुद्दों पर भी चर्चा करने वाले है। 

ये भी पढ़ें: ये नहीं किया तो भूल जाओ PM Kissan Samman Nidhi Yojana का पैसा, जानें कब मिलेगा 14वीं किस्त का पैसा

PM Modi का US दौरा   

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले अपनी यात्रा की शुरुआत अमेरिका से करने वाले है। यहां वह न सिर्फ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिलेंगे बल्कि न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में वह विश्व योग दिवस यानि कि (21 जून) के दिन कार्यक्रम में शामिल होने वाले है। इसके बाद उनका 22 जून को व्हाइट हाउस में औपचारिक स्वागत किया जाएगा साथ ही पीएम मोदी के सम्मान के लिए एक स्टेट डिनर का आयोजन करने का भी प्रस्ताव है। वहीं इसके अगली सुबह यानी की 23 जून को मोदी भारतीय समुदाय को संबोधित भी करने वाले है। इसके लिए विशेष रूप से मंच भी सेट किया जा रहा है। 

मिश्र के दौरे में क्या है खास ?    

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना अमेरिका दौरा खत्म करने के बाद 24 और 25 जून को मिश्र के लिए रवाना हो जायेंगे। बतौर प्रधानमंत्री पीएम मोदी का मिश्र के लिए यह पहला दौरा है। उनका यह दौरा मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर सुनिश्चित किया गया है। बता दें कि मिस्र के राष्ट्रपति ने भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की थी और उसी समय उन्होंने प्रधानमंत्री को मिस्र यात्रा के लिए आमंत्रित किया था। अमेरिका की तरह पीएम यहां भी कई अहम बैठक करने वाले है। यहाँ वह कई बड़ी कंपनियों के सीईओ और अधिकारीयों से मिलने वाले है। जो कि देखा जाए तो दोनों देशों के लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: यौन शोषण मामले में बृजभूषण को दिल्ली पुलिस की क्लीन चिट, नहीं मिले सबूत, पॉस्को की धाराएं हटाई

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026